बिजनेस

IIFL Finance Gold Loans: RBI ने IIFL फाइनेंस पर गोल्ड लोन के लेन-देन पर लगाई रोक, जानें मौजूदा लोन का क्या होगा

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 5, 2024, 07:47 AM IST

IIFL Finance Gold Loans:RBI द्वारा 31 मार्च, 2023 की वित्तीय स्थिति के संदर्भ में कंपनी का निरीक्षण किया गया और कंपनी के गोल्ड लोन पोर्टफोलियो में कुछ महत्वपूर्ण पर्यवेक्षी चिंताओं को देखा गया।

Image

IIFL Finance Gold Loans: RBI ने IIFL फाइनेंस पर गोल्ड लोन के लेन-देन पर लगाई रोक, जानें मौजूदा लोन का क्या होगा

IIFL Finance Gold Loans: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने IIFL Finance Ltd को लेकर एक बड़ा और कड़ा फैसला लिया है। RBI के द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 45एल(1)(बी) के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए, भारतीय रिज़र्व बैंक ने आईआईएफएल फाइनेंस लिमिटेड ("कंपनी") को नया गोल्ड लोन के लेन-देन पर रोक लगा दी है। जबकि कंपनी अपने मौजूदा गोल्ड लोन पोर्टफोलियो की सेवा जारी रख सकती है।

RBI Action IIFL Finance: 5 पॉइंट में समझें पूरा मामला

1- RBI द्वारा 31 मार्च, 2023 की वित्तीय स्थिति के संदर्भ में कंपनी का निरीक्षण किया गया और कंपनी के गोल्ड लोन पोर्टफोलियो में कुछ महत्वपूर्ण पर्यवेक्षी चिंताओं को देखा गया।

2- RBI ने लोन की मंजूरी के समय और डिफ़ॉल्ट पर नीलामी के समय सोने की शुद्धता और शुद्ध वजन की जांच और प्रमाणित करने में गंभीर खामियां पाई हैं।।

3- RBI ने लोन टू वैल्यू रेशियों में उल्लंघन पाया।

4- RBI ने जो पाया कि जो नियम है उससे कहीं अधिक कैश लोन अमाउंट दिया गया है और साथ ही कलेक्ट किया गया है।

5- RBI ने स्टैंडर्ड बोली लगाने की प्रक्रिया को पालन न करने और ग्राहक खातों पर लगाए जाने वाले शुल्कों में पारदर्शिता की कमी पाई।

केंद्रीय बैंक ने इस बात पर जोर दिया कि नियामक उल्लंघन होने के अलावा, ये ग्राहकों के हितों पर भी महत्वपूर्ण और प्रतिकूल प्रभाव डालती हैं। "पिछले कुछ महीनों से, RBI इन कमियों पर कंपनी के सीनियर मैनेजमेंट और वैधानिक लेखा परीक्षकों के साथ बातचीत कर रहा था।" हालाँकि, अब तक कोई सार्थक सुधारात्मक कार्रवाई सामने नहीं आई है।

मौजूदा आईआईएफएल फाइनेंस ग्राहकों का क्या होगा

केंद्रीय बैंक ने कंपनी को कोई भी गोल्ड लोन वितरित करने का निर्देश दिया है, हालांकि, कंपनी सामान्य स्कीम और रिकवरी प्रोसेस के माध्यम से अपने मौजूदा गोल्ड लोन पोर्टफोलियो की सेवा जारी रख सकती है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article