बिजनेस

Closing Bell : क्रूड के तेवर देख पस्त हुआ बाजार, Nifty 144, Sensex 555 अंक नीचे बंद

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी जहां 144 अंक टूटकर बंद हुआ है। वहीं, सेंसेक्स में 555 अंक की गिरावट आई है। इस बिकवाली के पीछे क्रूड सबसे बड़ी वजह है।

Image

शेयर बाजार में कमजोरी का रुख

Closing Bell Nifty Sensex Today : भारतीय शेयर बाजार मंगलवार, 8 सितंबर को भारी दबाव के साथ बंद हुआ। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिका और ईरान में तनाव बढ़ने की आशंका ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई, वहीं IT और Realty शेयरों में बिकवाली ने बाजार की गिरावट को और गहरा कर दिया। Nifty करीब 0.61% गिरकर 23,635.10 पर बंद हुआ, जबकि Sensex 555.23 अंक यानी 0.73% टूटकर 75,577.58 पर आ गया।

क्रूड ने बढ़ाई बाजार की चिंता

आज की सबसे बड़ी चिंता कच्चे तेल की कीमतों को लेकर रही। पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ने की आशंका के बीच ब्रेंड क्रूड करीब 1.46% चढ़कर 98.58 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। दिन के दौरान यह 99.37 डॉलर तक गया। Crude Oil CFD भी 2.68% बढ़कर 93.93 डॉलर पर पहुंचा। खासतौर पर ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर नए हमले हुए, तो ईरान की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की जाएगी।

IT और Realty शेयरों ने खींचा बाजार

सेक्टोरल मोर्चे पर Nifty Realty सबसे कमजोर रहा और करीब 1% की गिरावट के साथ बंद हुआ। Nifty IT भी करीब 0.7% नीचे रहा। Financial और Auto stocks में भी बिकवाली देखने को मिली। वहीं, Defence और Metal stocks ने बाजार में कुछ मजबूती दिखाई। Nifty Metal करीब 0.4% चढ़ा और Nifty India Defence भी 1% से ज्यादा मजबूत रहा।

Nifty में Trent सबसे ज्यादा दबाव में

Nifty 50 के शेयरों में Trent करीब 2% की गिरावट के साथ सबसे कमजोर रहा। Tata Motors Passenger Vehicles, Maruti Suzuki India और Mahindra & Mahindra में भी 1% से ज्यादा की गिरावट रही। Financial stocks में Shriram Finance, Bajaj Finance और Axis Bank करीब 1% नीचे रहे। दूसरी ओर Bharat Electronics प्रमुख gainers में रहा, जबकि Hindalco Industries और HDFC Life Insurance भी 1% से ज्यादा चढ़े।

मार्केट ब्रेड्थ भी कमजोर

दिन के अंत में मार्केट ब्रेड्थ् बहुत मजबूत नहीं रही। NSE पर 3,648 stocks में कारोबार हुआ, जिनमें 1,711 बढ़त में और 1,833 गिरावट में रहे, यानी ओवरऑल मार्केट में एडवांस-डिक्लाइन रेश्यो कमजोर हो रहा है। Broader market में भी दबाव रहा। Midcap indices में करीब 0.1-0.2% की गिरावट रही, जबकि Smallcap indices लगभग 0.1% नीचे बंद हुए।

रुपया भी कमजोर

इंटरबैंक एक्सचेंज पर Dollar के मुकाबले रुपया 94.82 पर बंद हुआ, जो पिछले 94.50 के मुकाबले करीब 0.34% कमजोर है। रुपये पर भी दबाव बढ़ने के बीच क्रूड को माना जा रहा है। इसके अलावा 18 सितंबर को जापान का केंद्रीय बैंक पॉलिसी रेट पर फैसला करेगा, जिसके चलते भी दुनियाभर के इक्विटी बाजार में अस्थिरता बढ़ रही है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article