साउथ कलाकार शिव राजकुमार के मुंह से निकले चंद शब्द इस वक्त उनके गले की हड्डी बनते दिखाई दे रहे हैं। असल में वो जल्द ही अपनी नई मूवी रियल मॉन्स्टर लेकर आने वाले हैं, जिसके प्रमोशन के दौरान उन्होंने ये कह दिया है कि हिन्दी उनकी नेशनल लैंगुएज है। उनका ये बयान इस वक्त इंटरनेट पर चर्चा में है और हर कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है। शिव राजकुमार के बयान की वजह से इंटरनेट पर जंग सी छिड़ गई है क्योंकि हर कोई इस मामले पर बयानबाजी कर रहा है। कई लोगों का मानना है कि शिव राजकुमार की अपकमिंग मूवी ओरिजनल मॉन्स्टर एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट है, जिस कारण उन्होंने इस तरह का विवादित बयान दिया है। TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Bigg Boss 20: फिर भिड़े Qazi Touqeer और Yung DSA, कैप्टेंसी टास्क के बीच जमकर हुआ बवाल
क्या Shiva Rajkumar ने विवाद खड़ा करने के लिए दिया ऐसा बयान
फिल्म ओरिजनल मॉन्स्टर के टाइटल लॉन्च इवेंट के दौरान शिव राजकुमार हिन्दी भाषा पर बात कर रहे थे कि उन्हें इसमें डायलॉग बोलने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आई। शिव राजकुमार ने कहा, "मुझे क्यों परेशानी होती? हिन्दी तो मेरी सेकेंड लैंगुएज है। मैं हिन्दी बोल सकता हूं। आप निगेटिव क्यों सोच रहे हैं? ये सिंपल लैंगुएज है और ये हमारी नेशनल भाषा भी है। हमें ये क्यों नहीं आएगी?" TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: "छोटी सी छुट्टी...", बॉयफ्रेंड Rahul Modi के साथ बैंकॉक में मस्ती करती दिखीं Shraddha Kapoor
शिव राजकुमार का ये वीडियो इंटरनेट पर आते ही वायरल होने लगा और दक्षिण भारत के लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोग लगातार उनसे सवाल कर रहे हैं कि उन्होंने हिन्दी भाषा को नेशनल लैंगुएज क्यों बोला और क्या वो इसका मतलब भी समझते हैं? हालांकि शिव के कुछ फैंस उन्हें डिफेंड कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि भले ही देश में सैकड़ों भाषाएं हो लेकिन हिन्दी पूरे देश को एक सूत्र में बांधती है। शिव ने इस कॉन्टैक्स्ट में ये बयान दिया था।
