शेयर बाजार में तेजी नहीं लौटने से SIP निवेशकों में निराशा है। हालांकि, SIP हमेशा लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न देने का काम करता है। मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि बाजार में जब सुस्ती या गिरावट होती है तो सिप करना ज्यादा फायदेमेंद होता है। ऐसा इसलिए कि निवेश पर शानदार रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ जाती है। अब सवाल उठता है कि किसी नए निवेशक के लिए सिप शुरू करने की बेस्ट रकम क्या होनी चाहिए? अगर आप भी SIP की रकम को लेकर कन्फ्यूजन में हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है? हम इस स्टोरी की मदद से आपको पूरी जानकारी दे रहे हैं।
सिप की रकम कोई फिक्स फॉर्मूला नहीं
सिप की रकम तय करने का कोई फिक्स फॉर्मूला नहीं है। यह हर किसी के इनकम पर निर्भर करता है। हां, यह जरूर है कि हर किसी को कम से कम अपनी सैलरी का 20 प्रतिशत बचत कर निवेश करना चाहिए। यह रकम आप सिप, पीपीएफ, एफडी आदि में अपनी जरूरत के अनुसार निवेश कर सकते हैं। अब सवाल उठता है कि कितनी रकम से सिप की शुरुआत करें।
फाइनेंशियल एक्सपर्ट का कहना है कि हर नए निवेशक को छोटी रकम से सिप की शुरुआत करनी चाहिए। हां, यह जरूर है कि कमाई शुरू होने के साथ ही सिप शुरू कर देना चाहिए और हर साल कमाई बढ़ने पर सिप की रकम में बढ़ोतरी करनी चाहिए। अगर कोई निवेशक कमाई बढ़ने के साथ सिप की रकम बढ़ाता है तो उसपर वित्तीय बोझ भी नहीं पड़ेगा और आसानी से बड़ी रकम जमा कर लेगा।
सिप हमेशा लंबी अवधि में शानदार रिटर्न देता है। इसलिए निवेशक के लिए रकम का चयन से ज्यादा जरूरी है कि वो लंबी अवधि तक अनुशासित होकर निवेश करता रहे। अगर कोई निवेशक ऐसा करेगा तो वह कम रकम से शुरुआत कर बड़ी रकम जमा कर लेगा।
हम उदाहरण से समझते हैं—
अगर कोई निवेशक 2000 रुपये की सिप 20 साल तक करता है और उसे उसके निवेश पर सालाना 12 प्रतिशत की दर से रिटर्न मिलता है तो मैच्योरिटी पर उसे करीब ₹18,39,715 मिलेंगे। इसमें उसका निवेश 4,80,000 रुपये और रिटर्न ₹13,59,715 होगा।
अब अगर कोई दूसरा निवेशक 5000 रुपये की सिप शुरू करता है और वह उसे 10 साल तक चलता है। उसे भी सालाना 12 प्रतिशत की दर से रिटर्न मिलता है तो उसे मैच्योरिटी पर करीब ₹11,20,179 मिलेंगे। इसमें उसका निवेश 6,00,000 रुपये होगा और रिटर्न 5,20,179 रुपये होगा।
आप खुद सोच सकते हैं कि बड़ी रकम से निवेश करने पर भी दूसरे निवेशक कम रिटर्न मिला। वहीं, पहले निवेशक को कम रकम के बावजूद लंबी अवधि तक निवेश करने पर ज्यादा रिटर्न मिला।
इसलिए निवेशकों को सिप की रकम से ज्यादा जरूरी है कि वह लगातार लंबी अवधि तक सिप में निवेश करता रहे। अगर वो ऐसा करता तो आसानी से बड़ी रकम जमा कर लेगा। सिप से बेस्ट रिटर्न लेने का यही एकमात्र फॉर्मूला है।
