What is
ये भी पढ़ें -
उदाहरण से समझिए
इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह निवेशकों को अपने भविष्य की जरूरतों के लिए अधिक फंड तैयार करने में मदद करती है। जैसे-जैसे व्यक्ति की आय बढ़ती है, वैसे-वैसे वह अपनी निवेश राशि भी बढ़ा सकता है।
उदाहरण के लिए, कोई व्यक्ति शुरुआत में ₹5,000 प्रति माह निवेश कर रहा है और हर साल ₹1,000 की वृद्धि कर रहा है, तो पांच साल बाद वह ₹9,000 प्रति माह निवेश कर रहा होगा। यह छोटी सी बढ़ोतरी लंबी अवधि में बड़ा निवेश बना सकती है।
ये हैं सबसे बड़े 5 फायदे
- बढ़ती आय के साथ निवेश : जैसे-जैसे आपकी आय बढ़ती है, आप निवेश राशि को बढ़ा सकते हैं, जिससे वेल्थ क्रिएशन तेज होता है
- महंगाई को मात : निवेश राशि को नियमित रूप से बढ़ाकर आप महंगाई के प्रभाव को कम कर सकते हैं
- अनुशासित निवेश : यह नियमित और स्वचालित निवेश को प्रोत्साहित करता है, जिससे लंबे समय तक अनुशासन बना रहता है
- उच्च रिटर्न की उम्मीद : अधिक निवेश के साथ कंपाउंडिंग का लाभ बढ़ता है, जिससे रिटर्न में वृद्धि होती है
- फ्लेक्सिबिलिटी : आप अपनी वित्तीय स्थिति के अनुसार स्टेप-अप राशि और समय को समायोजित कर सकते हैं
किसके लिए है बेहतर
स्टेप-अप एसआईपी खासकर उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो युवा हैं और अभी अपने करियर की शुरुआत में हैं। जैसे-जैसे उनका वेतन बढ़ता है, वे अपनी निवेश राशि में भी बढ़ोतरी कर सकते हैं। यह अनुशासन और नियमितता बनाए रखने के साथ-साथ निवेश की आदत को भी मजबूत बनाता है। इससे कम्पाउंडिंग का लाभ भी अधिक मिलता है, जिससे रिटर्न बेहतर होते हैं।
स्मार्ट और रणनीतिक तरीका
स्टेप-अप एमएफ एसआईपी एक स्मार्ट और रणनीतिक तरीका है अपने निवेश को समय के साथ बढ़ाने का। यह वित्तीय लक्ष्यों जैसे रिटायरमेंट, बच्चों की शिक्षा या घर खरीदने के लिए बेहतर फंड तैयार करने में मदद करता है। यदि आप लंबी अवधि की योजना बना रहे हैं और हर साल थोड़ा-थोड़ा अतिरिक्त निवेश कर सकते हैं, तो स्टेप-अप एसआईपी आपके लिए एक प्रभावी विकल्प हो सकता है।
