बिजनेस

Upcoming IPO: अगले हफ्ते खुलने जा रहे 9 IPO, जमकर पैसा लगाने का मौका, चेक करें सबसे सस्ता शेयर होगा किसका

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते 9 आईपीओ खुलने जा रहे हैं। अगले हफ्ते आने वाले चार आईपीओ मेनबोर्ड के होंगे। वहीं 5 आईपीओ एसएमई होंगे। आगामी चार मेनबोर्ड के आईपीओ में श्लॉस बेंगलुरु, एजिस वोपैक टर्मिनल्स, प्रोस्टारम इन्फो सिस्टम्स और स्कोडा ट्यूब्स के आईपीओ शामिल हैं।

Image

अगले सप्ताह आने वाले आईपीओ

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले हफ्ते खुलेंगे 9 आईपीओ
  • 4 होंगे मेनबोर्ड के आईपीओ
  • 5 होंगे एसएमई IPO

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते 9 आईपीओ खुलने जा रहे हैं। अगले हफ्ते आने वाले चार आईपीओ मेनबोर्ड के होंगे। वहीं 5 आईपीओ एसएमई होंगे। आगामी चार मेनबोर्ड के आईपीओ में श्लॉस बेंगलुरु, एजिस वोपैक टर्मिनल्स, प्रोस्टारम इन्फो सिस्टम्स और स्कोडा ट्यूब्स के आईपीओ शामिल हैं। एसएमई आईपीओ में एस्टोनिया लैब्स, ब्लू वाटर लॉजिस्टिक्स, निकिता पेपर्स, नेप्च्यून पेट्रोकेमिकल्स और एन आर वंदना टेक्स इंडस्ट्रीज शामिल हैं। आगे जानिए इन सभी आईपीओ की डिटेल।

ये भी पढ़ें -

मेनबोर्ड के IPO

श्लॉस बेंगलुरु (Schloss Bangalore IPO)

इसका आईपीओ 26 मई को खुलकर 28 मई को बंद होगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 413-435 रु है। कंपनी का प्लान आईपीओ के जरिए 3500 करोड़ रु जुटाने का है। इसके आईपीओ में लॉट साइज 34 शेयरों की है।

एजिस वोपैक टर्मिनल्स (Aegis Vopak Terminals IPO)

इसका आईपीओ भी 26 मई को खुलकर 28 मई को बंद होगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 223-235 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 2800 करोड़ रु जुटाना चाहती है। इसके आईपीओ में लॉट साइज 63 शेयरों की है।

प्रोस्टारम इन्फो सिस्टम्स (Prostarm Info Systems IPO)

इसका आईपीओ 27 मई को खुलकर 29 मई को बंद होगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 95-105 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 168 करोड़ रु जुटाना चाहती है। इसके आईपीओ में लॉट साइज 142 शेयरों की है।

स्कोडा ट्यूब्स (Scoda Tubes IPO)

इसका आईपीओ 28 मई को खुलकर 30 मई को बंद होगा। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 130-140 रु है। कंपनी आईपीओ के जरिए 220 करोड़ रु जुटाना चाहती है। इसके आईपीओ में लॉट साइज 100 शेयरों की है।

SME कैटेगरी के IPO

IPO का नामकब खुलेगाकब होगा बंदप्राइस बैंड (रुपये में)लॉट साइज (शेयरों में)
एस्टोनिया लैब्स27 मई29 मई128-351000
ब्लू वाटर लॉजिस्टिक्स27 मई29 मई132-1351000
निकिता पेपर्स27 मई29 मई95-1041200
नेप्च्यून पेट्रोकेमिकल्स28 मई30 मई115-1221000
एन आर वंदना टेक्स इंडस्ट्रीज28 मई30 मई42-453000

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article