बिजनेस

क्या होता है Mutual Fund NFO, खुले हुए हैं 6 ऑफर, जानें किसमें कब तक निवेश का गोल्डन चांस

म्यूचुअल फंड हाउस आम तौर पर नई-नई स्कीम लॉन्च करते रहते हैं। म्यूचुअल अपनी स्कीम ऑफरिंग की बास्केट को पूरा करना चाहते हैं या अपनी एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) बढ़ाना चाहते हैं, इसलिए वे नई स्कीम पेश करते हैं। स्कीम शुरू करने से पहले फंड हाउस एनएफओ लेकर आते हैं।

Image

क्या होता है Mutual Fund NFO, खुले हुए हैं 6 ऑफर, जानें किसमें कब तक निवेश का गोल्डन चांस

KEY HIGHLIGHTS
  • एनएफओ आईपीओ की तरह होते हैं
  • इस समय 6 एनएफओ खुले हुए हैं
  • 3 इंडेक्स फंड के एनएफओ खुले हैं

Mutual Fund NFO : इस समय म्यूचुअल फंड के 8 न्यू फंड ऑफर (New Fund Offer) या एनएफओ (NFO) सब्सक्रिप्शन के लिए खुले हुए हैं। सब्सक्रिप्शन के लिए तीन इंडेक्स फंड (Index Fund), दो थीमैटिक फंड (Thematic Fund), एक फिक्स्ड मैच्योरिटी प्लान (Fixed Maturity Plan), एक वैल्यू फंड (Value Fund) और एक ईएलएसएस फंड (ELSS Fund) खुले हैं। क्या होता है म्यूचुअल फंड एनएफओ आगे जानिए।

क्या है NFO

म्यूचुअल फंड हाउस आम तौर पर नई-नई स्कीम लॉन्च करते रहते हैं। म्यूचुअल अपनी स्कीम ऑफरिंग की बास्केट को पूरा करना चाहते हैं या अपनी एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) बढ़ाना चाहते हैं, इसलिए वे नई स्कीम पेश करते हैं। स्कीम शुरू करने से पहले फंड हाउस एनएफओ लेकर आते हैं। एनएफओ कुछ समय के बाद खुलता है। जब स्कीम लिस्ट हो जाती है तो फिर उसमें सामान्य तरीके से कोई भी निवेश कर सकता है। ये प्रोसेस बिलकुल IPO की तरह है।

पैसा बनाने का मौका

कभी-कभी हो सकता है कि किसी फंड हाउस ने एक दिलचस्प थीम या आइडिया खोजा जो उन्हें लगता है कि पैसा बनाने का अवसर दे सकता है। पर आपको फंड हाउस के अपनी ऑफरिंग को पूरा करने या एयूएम के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है। यदि कोई नई स्कीम बढ़िया लगे तो उसकी जानकारी हासिल करके उसमें निवेश करें।

कौन-कौन से एनएफओ खुले हुए हैं

क्वांट बिजनेस साइकिल फंड25 मई 2023
बड़ौदा बीएनपी परिबास वैल्यू फंड31 मई 2023
एचडीएफसी डिफेंस फंड2 जून, 2023
यूटीआई निफ्टी50 इक्वल वेट इंडेक्स फंड5 जून, 2023
यूटीआई एस एंडपीबीएसई हाउसिंग इंडेक्स फंड5 जून, 2023
एनजे ईएलएसएस टैक्स सेवर स्कीम2 जून, 2023
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर म्यूचुअल फंड एनएफओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की ब... और देखें

End of Article