बिजनेस

Digi Yatra: अब हवाई सफर होगा और भी हाइटेक, बोर्डिंग पास नहीं, आपके चेहरे से होगा...

  • Authored by: सुजीत शर्मा
  • Updated Dec 1, 2022, 05:12 PM IST

हवाई यात्रियों का सफर अब और भी हाइटेक होने वाला है, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वॉलेट बेस्ड आइडेंटिटी प्लेटफॉर्म Digi Yatra को लॉन्च किया। जिसके जरिए यात्रियों का अब एयरपोर्ट पर चेहरा से चेक-इन होगा।

Image

Digi Yatra: अब हवाई सफर होगा और भी हाइटेक, बोर्डिंग पास नहीं, आपके चेहरे से होगा...

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • Digi Yatra एप से अब चेहरे से होगा चेक-इन
  • एयरपोर्ट पर सभी चेक पॉइंट्स पर डिजिटल एंट्री मिलेगी
  • दूसरे फेज की शुरुआत मार्च 2023 में होगी

नई दिल्ली। हवाई यात्रियों का सफर अब और भी हाइटेक और डिजिटल होगा। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 1 दिसंबर से Digi Yatra ऐप को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। पहले चरण में इसकी शुरुआत दिल्ली, बेंगलुरु और वाराणसी से होगी। दूसरे चरण की शुरुआत मार्च, 2023 में विजयवाड़ा, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे से होगी और फिर तीसरे चरण में इसे पूरे देश में लागू कर दिया जाएगा। इसका सबसे बड़ा उद्देश्य चेक-इन से लेकर बोर्डिंग तक की प्रक्रिया को आसान, तेज, सुरक्षित और डॉक्यूमेंट फ्री बनाना है।

क्या है Digi Yatra एप?

Digi Yatra एप एक मोबाइल वॉलेट बेस्ड आइडेंटिटी प्लेटफॉर्म है। इस एप के जरिए यात्रियों को एयरपोर्ट पर सभी चेक पॉइंट्स पर फेशियल रिकग्निशन सिस्टम के जरिये डिजिटल एंट्री मिलेगी। यह एप प्राइवेसी, डाटा प्रोटेक्शन के मामले में काफी सेफ है। डिजी यात्रा फाउंडेशन (DYF) एक नॉन-प्रॉफिट कंपनी है। इसका 26% हिस्सा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के पास है और 74% हिस्से में बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद हवाई एयरपोर्ट्स के प्राइवेट ऑपरेटर शामिल हैं।

कैसे करें Digi Yatra का इस्तेमाल?

  • Digi Yatra एप का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले इसे गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से डाउनलोड करना होगा।
  • फिर सभी जानकारियों को भरने के बाद आपको इसे आधार से जोड़ना होगा।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नबंर पर प्राप्त हुए OTP को डालना होगा।
  • जब कभी भी आप यात्रा करेंगे तो एप पर अपना हवाई टिकट अपलोड कर दें।
  • एयरपोर्ट पहुंचने के बाद आपको ऐप को स्कैनर पर रखना होगा औप चेहरा स्कैन होते ही एयरपोर्ट पर एंट्री मिल जाएगी।
  • इसके बाद आपका चेहरा बस सिक्योरिटी चेकिंग और बोर्डिंग के दौरान ही स्कैन किया जाएगा।
Digi Yatra का क्या है उद्देश्य?

Digi Yatra एप के जरिए एयरपोर्ट चेक-इन में तेजी आएगी और यात्रियों को लंबी कतारों से भी राहत मिलेगी। साथ ही इससे पूरा प्रोसेस पेपरलेस होगा और बार-बार पहचान से जुड़े दस्तावेज नहीं दिखाने होंगे। इसमें सेल्फ बैग ड्रॉप और चेक-इन के लिए भी सिस्टम है। साथ ही डिजिटल होने की वजह से यात्रियों का डाटा भी आसानी से मिल जाएगा।

सुजीत शर्मा
सुजीत शर्माauthor

सुजीत शर्मा ET Now स्वदेश के डेस्क पर कार्यरत हैं। वो फिलहाल सोशल मीडिया टीम का हिस्सा हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र 4 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले सुजीत फिल्ड रिपोर्टिंग भी कर चुके हैं। मुंबई यूनिवर्सिटी से मास मीडिया के छात्र रह चुके सुजित को किताबें पढ़ने और नई चीजों के बारें में जानने की रुचि है

और पढ़ें
End of Article