बिजनेस

White vs Yellow Gold: पीला सोना और सफेद सोना में क्या अंतर है? पूरी दुनिया में किस गोल्ड की कीमत और खपत सबसे ज्यादा है?

Yellow Gold And White Gold Difference: पीला सोना और सफेद सोना क्या है। इसमें क्या अंतर है। पीले सोने से कितना अधिक है सफेद सोने की कीमत। दुनिया में किस सोने की कीमत और डिमांड सबसे अधिक है।

Image

क्या है पीला सोना और सफेद सोना (तस्वीर-Canva)

Yellow Gold And White Gold Difference: सदियों से सोना समृद्धि का प्रतीक रहा है। इसका इस्तेमाल फैशनपरस्तों, प्रभावशाली लोगों के बीच तो बहुत ज्यादा रहा है। खासकर आम लोगों के बीच शादी के दौरान सोने के बने गहने की डिमांड होती ही है। अंगूठी, सोने के हार, सोने की बालियां समेत कई तरह के सोने के गहने लेने-देने की परंपरा है। इसलिए इसकी डिमांड अधिक है अब तो औद्योगिक तौर पर भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। मोबाइल फोन समेत कई तरह के प्रोडक्ट्स में भी सोने का इस्तेमाल होता है। सोना सिर्फ येलो ही नहीं व्हाइट भी होता है। आइए जानते हैं दोनों में क्या अंतर है।

gold jewelery, Yellow gold, white gold

पीला सोना और सफेद सोना क्या है

पीला सोना (Yellow Gold) क्या है?

सोना स्वाभाविक रूप से पीले रंग का होता है। यह स्टैंडर्ड परिस्थितियों में स्थिर होता है। इसका मतलब है कि कभी मलीन नहीं होगा, जंग नहीं लगेगा या खराब नहीं होगा। यह बिल्कुल प्योर होता है। सोने के गहनों का निर्माण करते समय इसे मजबूती देने के लिए इसमें कुछ अलग धातुओं को मिलाया जाता है। सोने का टुकड़ा जितना अधिक पीला होगा वह उतना ही अधिक शुद्ध होगा लेकिन उतना ही कम टिकाऊ होगा। आम तौर पर अधिकांश गहने 18 कैरेट या 14 कैरेट के सोने का उपयोग करके बनाए जाते हैं। पूरी तरह प्योर सोना 24 कैरेट का होता है।

gold jewelery, Yellow gold

पीला सोना क्या है

सफेद सोना (White Gold) क्या है?

सफेद सोना (White Gold) उस सोने को कहते हैं। जिसमें चांदी, पैलेडियम, निकील और कभी-कभी जस्ता मिला होता है। इसका रंग मिलाई जाने वाली धातु पर निर्भर करता है और सफेद सोने की कैरेट रेटिंग पर निर्भर करता है। सफेद सोना मूल रूप से प्लैटिनम की नकल करने के लिए बनाया गया। सफेद सोना आमतौर पर एक मिश्र धातु है जिसमें करीब 75% सोना और करीब 25% निकेल और जस्ता होता है। अगर इस पर 18 कैरेट का मुहर लगा दिया जाए तो इसमें 75% प्योर सोना होगा।

gold jewelery

सफेद सोना क्या है

पीला सोना बनाम सफेद सोना (White vs Yellow Gold)

सफेद सोने और पीले सोने के बीच का अंतर केवल इसके दिखने में है। कुछ लोग केवल पीले सोने के लुक को पसंद करते हैं क्योंकि इसमें एक अनोखी और अलग चमक होती है। दूसरों को लगता है कि पीला सोना उनकी स्कीन पर अधिक सूट करता है। हालांकि पीले सोने को अक्सर सफेद सोने की तुलना में अधिक पारंपरिक माना जाता है। सफेद सोने और प्लैटिनम की तरह दिखते हैं। पीले सोने में जड़े हीरे सफेद सोने में जड़े हीरों की तुलना में अधिक अलग दिखाई देते हैं, क्योंकि उनका रंग विपरीत होता है। ज्वैलर्स के लिए पीले सोने के साथ काम करना भी बहुत आसान है।

gold jewelery, Yellow gold, white gold, difference in yellow gold and white gold consumption

पीला और सफेद सोना

पीला सोना और सफेद सोने की कीमतों में अंतर (Difference Between White Gold and Yellow Gold)

सफेद और येलो सोने के गहनों के दाम के बीच कोई अंतर नहीं है। जबतक कि एक ही कैरेट वजन पर हॉलमार्क किया गया हो। जैसे मान लें कि 18 कैरेट सफेद सोना और 18 कैरेट के पीले सोने में सोना का प्रतिशत समान है तो उसकी कीमतों में कोई अंतर नहीं होगा। हालांकि सफेद सोने के गहने पीले सोने के गहनों की तुलना में थोड़े अधिक महंगे हो सकते हैं, क्योंकि इसे मिश्रित और कोटेड करते समय मैन्युफैक्चरिंग खर्च अधिक पड़ता है। जोकि सोने के अलावे इसमें मिलाए गए धातुओं की कीमतों पर पड़ता है।

Yellow gold, white gold

पीला सोना और सफेद सोना

पीला सोना और सफेद सोना खपत में अंतर ( White Gold and Yellow Gold Consumption)

जहां तक डिमांड की बात है तो पीला सोना का सबसे अधिक डिमांड है। धार्मिक, पारंपरिक और औद्योगिक तौर पीले सोने की ही सबसे अधिक डिमांड है। हालांकि गहनों की बात करें तो सफेद या पीला सोना चुनना मुख्य रूप से व्यक्तिगत पसंद है। फिर पीले सोने के गहने ही अधिक खरीदे जाते हैं। (सभी तस्वीरें Canva से ली गई हैं)

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article