बिजनेस

Warren Buffet Prediction:दिग्गज वॉरेन बफेट को 92 साल की उम्र में सता रहा है ये डर, बोले-अच्छे दिन गए

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 7, 2023, 09:36 AM IST

Warren Buffet Prediction: दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे (Warren Buffett), जिनकी अर्थव्यवस्था पर विचार बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathaway) के साथ अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी गहरे प्रभाव डालती है उन्होंने अपने खुद के व्यवसायों के लिए एक निराशाजनक भविष्यवाणी की है।

Image

दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे

Photo : BCCL

Warren Buffet Prediction: दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे (Warren Buffett), जिनकी अर्थव्यवस्था पर विचार बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathaway) के साथ अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी गहरे प्रभाव डालती है उन्होंने अपने खुद के व्यवसायों के लिए एक निराशाजनक भविष्यवाणी की है। और कहा है कि अच्छा समय अब खत्म हो सकता है।

अरबपति निवेशक वॉरेन बफे को उम्मीद है कि इस साल बर्कशायर के अधिकांश ऑपरेशन की कमाई में गिरावट आएगी। उन्होंने इसके पीछे की वजह लंबे समय से अनुमानित मंदी से आर्थिक गतिविधियों का धीमा होना बताया है। ओमाहा, नेब्रास्का में समूह की वार्षिक आम बैठक में ये टिप्पणी की है। हाल ही बर्कशायर ने पहली तिमाही में ऑपरेशन कमाई में 8.07 बिलियन डॉलर के साथ लगभग 13% वृद्धि दर्ज की है।

क्षेत्रीय बैंकिंग क्षेत्र में उथल-पुथल से पड़ रहा प्रभाव

रेलमार्ग से लेकर बिजली उपयोगिताओं और खुदरा तक के अपने व्यवसायों के कारण बर्कशायर को अक्सर आर्थिक सेहत के लिए एक प्रॉक्सी के रूप में देखा जाता है। बफेट ने खुद कहा है कि बर्कशायर की सफलता का श्रेय दशकों से अमेरिकी अर्थव्यवस्था की अविश्वसनीय वृद्धि को जाता है, लेकिन उनकी फर्मों में मंदी के लिए उनकी भविष्यवाणी क्षेत्रीय बैंकिंग क्षेत्र में उथल-पुथल जैसे कि मुद्रास्फीति और उच्च दरों में कटौती से होती है। बफेट ने कहा कि, बीमा अंडरराइटिंग, जो व्यावसायिक गतिविधि से संबंधित नहीं है, उसमें इस साल सुधार जारी रहेगा।

बर्कशायर हैथवे का तिमाही नतीजों में बढ़ा मुनाफा

वॉरेन बफे की कंपनी बर्कशायर हैथवे ने पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है। इस अवधि में कंपनी को 35.5 अरब डॉलर का मुनाफा हुआ है, जो कि Apple इंक जैसे शेयरों से ज्यादा लाभ को दिखाता है। फर्म का कैश होल्ड 130 अरब डॉलर से अधिक हो गया। निवेश से होने वाली हायर इनकम ने ऑपरेटिंग प्रॉफिट को बढ़ाया है। कंपनी की नेट इनकम 24,377 डॉलर प्रति क्लास A शेयर के बराबर हो गई है और यह एक साल पहले 5.58 अरब डॉलर या 3,784 डॉलर प्रति शेयर से बढ़ गई।

नए CEO ग्रेग एबेल की नियुक्ति की घोषणा जल्द

कंपनी के नए CEO के रूप में ग्रेग एबेल की नियुक्ति की घोषणा जल्द ही होने के कयास लगाए जा रहे हैं। वे अभी कंपनी के वाइस चेयरमैन हैं। वॉरेन बफे ने बर्कशायर हैथवे में ग्रेगरी एबेल को अपना उत्तराधिकारी नामित किया था। बफे के पद छोड़ने के बाद एबेल बहुराष्ट्रीय समूह का नेतृत्व करेंगे।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article