बिजनेस

सोना खरीदने जा रहे हैं पहले जान लीजिए Carat और Karat में अंतर?

नतेरस और दिवाली पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में दिवाली या धनतेरस के समय जब भी आप सोना खरीदने जाएंगे, तो आपको ज्वेलरी शॉप्स में 'कैरट' या 'कैरेट' शब्द सुनने को मिल सकते हैं। ये दोनों शब्द सुनने में एक जैसे लगते हैं, लेकिन इनका मतलब अलग होता है। सोने की शुद्धता और रत्नों के वजन को सही तरीके से समझने के लिए इस अंतर को जानना जरूरी है।

Image

Gold Rate

दिवाली के त्योहार पर सोना खरीदना कई लोगों के लिए एक खास परंपरा है। इस समय सोने की मार्केट में रौनक बढ़ जाती है और ग्राहक शुद्ध सोना लेने के लिए उत्साहित रहते हैं। अगर आप भी दिवाली पर सोना खरीदने जा रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। अक्सर लोग सोना खरीदते वक्त 'Carat' और 'Karat' शब्दों को लेकर भ्रमित हो जाते हैं। इन दोनों में अंतर समझना जरूरी है, ताकि आप सही सोना खरीद सकें और निवेश भी सुरक्षित रहे। आइए आज आपको दोनों में अंतर बताते हैं।

Carat क्या होता है?

Carat (ct) रत्नों और गहनों में इस्तेमाल होने वाले कीमती पत्थरों के वजन की इकाई है। एक कैरेट का वजन 0.2 ग्राम होता है। यह शब्द ऐतिहासिक रूप से रत्नों के लिए मानक माप के तौर पर इस्तेमाल होता रहा है।

Karat क्या होता है?

वहीं, Karat (K) सोने की शुद्धता मापने की इकाई है। 24K सोना सबसे शुद्ध होता है, यानी इसमें 100% सोना होता है। उदाहरण के लिए, 18K सोने में 18 हिस्से सोना और 6 हिस्से अन्य धातुएं होती हैं, जिससे इसकी शुद्धता 75% होती है।

दिवाली जैसे अवसर पर सोना खरीदते समय Karat की जानकारी बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे आपको पता चलता है कि आप कितने शुद्ध सोने में निवेश कर रहे हैं। Carat की जानकारी रत्न खरीदारी के लिए मददगार होती है।

इस दिवाली सोना या गहने खरीदते समय इन दोनों शब्दों के अंतर को समझना बेहद जरूरी है। Karat और Carat का सही ज्ञान होने से आप नकली या कम शुद्ध सोने से बच सकते हैं और अपने पैसे का सही निवेश कर सकते हैं। सही जानकारी के साथ ही आपकी दिवाली की सोने की खरीदारी सुरक्षित और लाभदायक होगी।

दिवाली पर सोने की कीमत?

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,29,584 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी की कीमत बढ़कर 1,69,230 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई। चूंकि रविवार को बाजार बंद है, इसलिए यही भाव मान्य रहेगा। दिवाली त्योहार की शुरुआत के साथ धनतेरस पर देशभर में आभूषण दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को सोने की कीमतें रिकॉर्ड स्तर से 2,400 रुपये नीचे गिरकर 1,32,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गईं।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article