बिजनेस

Swiggy IPO: इंतजार खत्म ! नवंबर में स्विगी लाएगी IPO, पैसा रखें तैयार, माधुरी से अमिताभ तक ने लगाया दांव

Swiggy IPO: स्विगी आईपीओ के जरिए 11,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इसमें 5,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जा सकते हैं। कई हाई-प्रोफाइल लोगों ने स्विगी के पब्लिक इश्यू से पहले इसमें हिस्सेदारी खरीदी है।

Image

स्विगी आईपीओ लॉन्च करेगी

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • नवंबर में स्विगी लाएगी IPO
  • 11000 करोड़ का हो सकता है इश्यू
  • अमिताभ बच्चन ने किया हुआ है निवेश

Swiggy IPO: ऑनलाइन फ़ूड ऑर्डरिंग और डिलीवरी कंपनी स्विगी नवंबर में अपना आईपीओ (IPO) ला सकती है। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के आईपीओ को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) से मंजूरी मिल गई है। 2004 में शुरू हुई स्विगी का हेडक्वार्टर बैंगलोर में है और यह 580 से ज्यादा शहरों में काम करती है। स्विगी को प्रोसस, सॉफ्टबैंक और एक्सेल जैसे निवेशकों का सपोर्ट मिला हुआ है। अगस्त 2023 तक इसकी वैल्यूएशन 9.3 बिलियन डॉलर (करीब 77700 करोड़ रु) थी। इसने गोपनीय तरीके 30 अप्रैल को सेबी के पास आईपीओ के लिए आवेदन किया था।

ये भी पढ़ें -

कितना हो सकता है साइज

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, स्विगी आईपीओ के जरिए 11,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इसमें 5,000 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जा सकते हैं। कई हाई-प्रोफाइल लोगों ने स्विगी के पब्लिक इश्यू से पहले इसमें हिस्सेदारी खरीदी है।

ईटी की अगस्त की एक रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के फैमिली ऑफिस ने स्विगी में एक हिस्सेदारी खरीदी थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चेयरमैन रामदेव अग्रवाल ने भी स्विगी में हिस्सेदारी खरीदी है।

और किस-किसने लगाया दांव

माधुरी दीक्षित और इनोव8 के फाउंडर रितेश मलिक ने स्विगी में निवेश किया है। दोनों ने सेकेंडरी मार्केट से 1.5 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं। यदि सब कुछ योजनानुसार रहा तो स्विगी, ज़ोमैटो के बाद स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होने वाली दूसरी फूड डिलिवरी कंपनी बन जाएगी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article