बिजनेस

Gold-Silver Rate Today 25 September 2024: रिकॉर्ड हाई पर सोना, 75000 रु के ऊपर पहुंचे रेट, चांदी 90000 के पार, यहां जानें अपने शहर के रेट

Silver vs Gold price Today In India (सोना का भाव आज का) 18 September 2024: ज्वेलरी में 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल होता है। यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है।

Image

सोने के रेट बढ़े

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • लगातार महंगा हो रहा सोना
  • 75000 रु के ऊपर पहुंचा गोल्ड
  • 90000 के ऊपर पहुंची चांदी

Silver vs Gold price Today In India (सोना का भाव आज का): बुधवार को फिर से सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई और पहली बार इसके रेट 75000 के ऊपर पहुंच गए हैं। जबकि चांदी के रेट भी ऊपर चढ़े हैं। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार बुधवार को सोने का रेट बढ़कर 75260 रुपये पर पहुंच गया और चांदी का रेट उछलकर 90324 रुपए/किलो पर पहुंच गया।

वहीं बुधवार को एमसीएक्स पर भी सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिली, जिसकी वजह अंतरराष्ट्रीय सर्राफा कीमतों में उछाल है। अंतरराष्ट्रीय सर्राफा कीमतों में भी उछाल देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत 76,000 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। वहीं शाम के रेट की बात करें तो सोने का रेट 75248 रुपये और चांदी का रेट 90730 रुपए/किलो है। अमेरिकी डॉलर में कमजोरी, भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने और चीन में ब्याज दरों में कटौती की वजह से यह रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। आगे जानिए अपने शहर के सोना-चांदी के ताजा रेट।

ये भी पढ़ें -

आज का सोने-चांदी का भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी की कीमतों में भी बदलाव हुआ।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है:-(Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 999747647526075248
सोना 995744657495974947
सोना 916684846893868927
सोना 750560735644556436
सोना 585437374402744020
चांदी 99988402 रुपए/किलो 90324 रुपए/किलो90730 रुपए/किलो

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 1 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट कैरेट सोना का भाव24 कैरेट कैरेट सोना का भाव18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई में सोना का भाव₹70010₹ 76370₹ 57350
मुंबई में सोना का भाव₹70010₹ 76370₹ 57280
दिल्ली में सोना का भाव₹ 70160₹ 76520₹ 57410
कोलकाता में सोना का भाव₹ 70010₹ 76370₹ 57280
अहमदाबाद में सोना का भाव₹ 70060₹ 76420₹ 57330
जयपुर में सोना का भाव₹ 70160₹ 76520₹ 57410
पटना में सोना का भाव₹70060₹76420₹57330
लखनऊ में सोना का भाव₹ 70160₹76520₹57410
गाजियाबाद में सोना का भाव₹ 70160₹76520₹57410
नोएडा में सोना का भाव₹ 70160₹76520₹57410
अयोध्या में सोना का भाव₹ 70160₹76520₹57410
गुरुग्राम में सोना का भाव₹ 70160₹76520₹57410
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹ 70160₹76520₹ 57410

सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें?

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।

आज का चांदी का भाव

सोमवार को चांदी का भाव 90324 रुपए/किलो पर है।

जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क

जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है।

वहीं अगर हॉलमार्क 585 है तो यह सोना 58.5 फीसदी शुद्ध है। 750 हॉलमार्क होने पर यह सोना 75.0 फीसदी खरा है। 916 हॉलमार्क होने पर सोना 91.6 फीसदी खरा है। 990 हॉलमार्क होने पर सोना 99.0 फीसदी खरा होता है। अगर हॉलमार्क 999 है तो सोना 99.9 फीसदी खरा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article