बिजनेस

ITC Share: 2024 में ITC के शेयर में दिखी है सुस्ती, अब खरीदें-बेचें या होल्ड, जानें एक्सपर्ट की राय

ITC Share Price Target: एक मार्केट एक्सपर्ट ने आईटीसी पर कहा है कि कुछ दिन से शेयर में अच्छा मोमेंटम दिख रहा है। उनका मानना है कि ये शेयर 454 के ऊपर निकलेगा तो इसमें नई खरीदारी देखने को मिलेगी।

Image

आईटीसी के शेयर खरीदने की सलाह

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ITC में खरीदारी की सलाह
  • 480 रु तक जा सकता है शेयर
  • 2024 में दिखी है सुस्ती

ITC Share Price Target: गुरुवार के कारोबार में प्रमुख एफएमसीजी कंपनी का शेयर मजबूत स्थिति में है। 451.30 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह ये लाल निशान में 450.55 रु पर खुला। मगर उसके बाद शेयर में मजबूती आई। करीब सवा 2 बजे आईटीसी के शेयरों में 5.20 रु या 1.15 फीसदी की मजबूती के साथ 456.50 रु पर कारोबार हो रहा है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 5.70 लाख करोड़ रु है। आने वाले दिनों में ये शेयर कैसा परफॉर्म कर सकता है, आगे जानिए मार्केट एक्सपर्ट की राय।

ये भी पढे़ं -

कहां तक जा सकता है आईटीसी का शेयर

ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में एक मार्केट एक्सपर्ट ने आईटीसी पर कहा है कि कुछ दिन से शेयर में अच्छा मोमेंटम दिख रहा है। उनका मानना है कि ये शेयर 454 के ऊपर निकलेगा तो इसमें नई खरीदारी देखने को मिलेगी।

मार्केट एक्सपर्ट ने कहा कि 454 के ऊपर जाते ही आईटीसी में लॉन्ग पोजीशन बनाएं। उनका मानना है कि शेयर में 475-480 तक की बढ़त देखी जा सकती है।

कैसा रहा है आईटीसी के शेयर का परफॉर्मेंस

  • आईटीसी का शेयर का बीते 5 दिन में 6.7 फीसदी चढ़ा है
  • 1 महीने में ये 5.7 फीसदी ऊपर गया है
  • 6 महीनों में ये 1.10 फीसदी और 2024 में अब तक 2.10 फीसदी फिसला है
  • बीते एक साल में ये सवा 3 फीसदी गिरा है

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article