बिजनेस

सख्ती के बाद अनिल अग्रवाल की कंपनी को उठाना पड़ा ये कदम; सेमीकंडक्टर, डिस्प्ले का खरीदेगी बिजनेस

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jul 8, 2023, 09:17 AM IST

Vedanta Semiconductors Display Glass Ventures: वेदांता लिमिटेड (Vedanta Ltd) अपने सहयोगी फर्म ट्विन स्टार टेक्नोलॉजीज (Twin Star Technologies) से सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले बिजनेस का अधिग्रहण करेगी। वेदांता ने अपनी वेबसाइट पर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की थी, जिसमें भारत में सेमीकंडक्टर बनाने के लिए फॉक्सकॉन के साथ वेंदाता ने साझेदारी की है।

Image

अनिल अग्रवाल

Photo : BCCL

Vedanta Semiconductors Display Glass Ventures: वेदांता लिमिटेड (Vedanta Ltd) अपने सहयोगी फर्म ट्विन स्टार टेक्नोलॉजीज (Twin Star Technologies) से सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले बिजनेस का अधिग्रहण करेगी। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब हाल ही में सेबी (SEBI) ने वेदांता पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। यह जुर्माना जरूरी जानकारी को बताने के नियमों के उल्लंघन में लगाया गया था। वेदांता ने अपनी वेबसाइट पर एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की थी, जिसमें भारत में सेमीकंडक्टर बनाने के लिए फॉक्सकॉन के साथ वेंदाता ने साझेदारी की है, इस बात के संकेत थे, जबकि यह सौदा वेंदाता की होल्डिंग कंपनी के साथ हुआ था। SEBI ने इसे नियमों का उल्लंघन बताया था।

वॉल्कन की होल्डिंग कंपनी है ट्विन स्टार

ट्विन स्टार टेक्नोलॉजीज, वॉल्कन (Volcan) की स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी है और ये वॉल्कन की होल्डिंग कंपनी है। वोल्कन इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड और फॉक्सकॉन ने पिछले साल गुजरात में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले प्लांट लगाने के लिए एक डील की थी। इसके तहत दोनों कंपनियों ने 19.5 अरब डॉलर के निवेश का ऐलान किया था।

कैसे होगा अधिग्राहण?रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अधिग्रहण ट्विन स्टार टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले यूनिट के शेयरों को फेस वैल्यू पर वेदांता को ट्रांसफर करके किया जाएगा। इस अधिग्रहण के साथ ही वेदांता ने अपने पोर्टफोलियो में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले ग्लास वेंचर को जोड़ने का ऐलान किया है।

क्या कहा अनिल अग्रवाल ने

वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि यह प्रयास सिलिकॉन वैली जैसी आधुनिक और आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक्स ईकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में पहला कदम है। वहीं वेदांता के सेमीकंडक्टर बिजनेस के सीईओ डेविड रीड ने इस मामले में कहा कि उनका मानना है कि भारत एक ग्लोबल सेमीकंडक्टर हब बन सकता है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article