बिजनेस

Ideaforge Shares: ड्रोन बनाने वाली कंपनी का पहले ही दिन 94 फीसदी चढ़ा शेयर, बनाया रिकॉर्ड

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jul 8, 2023, 08:17 AM IST

Ideaforge Technology Shares: आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के शेयरों ने शुक्रवार 7 जुलाई को स्टॉक एक्सचेंजों पर धमाकेदार एंट्री की। कंपनी के शेयर पहले ही दिन 93 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। नवंबर 2021 के बाद यह पहली बार है, जब किसी शेयर में लिस्टिंग के दिन इतनी बड़ी उछाल देखी गई।

Image

आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी

Ideaforge Technology Shares: आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के शेयरों ने शुक्रवार 7 जुलाई को स्टॉक एक्सचेंजों पर धमाकेदार एंट्री की। कंपनी के शेयर पहले ही दिन 93 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। नवंबर 2021 के बाद यह पहली बार है, जब किसी शेयर में लिस्टिंग के दिन इतनी बड़ी उछाल देखी गई। खास बात ये है कि आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के शेयरों की लिस्टिंग ऐसे दिन हुई है, जब शेयर बाजारों में व्यापक तौर पर गिरावट का माहौल था। यह कंपनी ड्रोन बनाने का काम करती है।

BSE पर 94 प्रतिशत का जोरदार उछाल दिखा

आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के शेयर कारोबार की शुरुआत में 94 प्रतिशत के जोरदार उछाल के साथ लिस्ट हुए, लेकिन मुनाफावसूली होने से लाभ में कुछ कमी आई। आइडियाफोर्ज का शेयर BSE पर 1,305.10 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ जो इश्यू प्राइस के मुकाबले 94.21 प्रतिशत अधिक है। इसका इश्यू प्राइस 672 रुपये था।

कारोबार के दौरान यह 1,344 रुपये के ऊंचे स्तर पर भी पहुंच गया लेकिन अंत में यह 1,295.50 अंक पर बंद हुआ। यह इश्यू प्राइस के मुकाबले 92.78 प्रतिशत अधिक है।

पहले दिन इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में भी आइडियाफोर्ज का शेयर 1,300 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जो इश्यू प्राइस से 93.45 प्रतिशत अधिक है। हालांकि कारोबार के अंत 1,297 रुपये के भाव पर बंद हुआ। शेयर बाजार में पहले दिन इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 5,398.43 करोड़ रुपये रहा।

पिछले हफ्ते आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के 567.24 करोड़ रुपये के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को 106.05 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। इश्यू के लिए प्राइस बैंड 638-672 रुपये तय किया गया था।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article