Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते शेयर बाजार में तीन नए IPO आने वाले हैं। इनमें एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी (NTPC Green Energy), लैमोसेक इंडिया (Lamosaic India) और सी2सी एडवांस्ड सिस्टम्स (C2C Advanced Systems) के आईपीओ शामिल हैं। इनमें एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ मेनबोर्ड का है, जबकि बाकी दोनों लैमोसेक इंडिया और सी2सी एडवांस्ड सिस्टम्स के आईपीओ एसएमई कैटेगरी के हैं। आगे जानिए इन तीनों आईपीओ की डिटेल।
ये भी पढ़ें -
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी (NTPC Green Energy)
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ 19 नवंबर को खुलकर 22 नवंबर को बंद होगा। जबकि इसकी लिस्टिंग 27 नवंबर को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 102-108 रु है, जबकि लॉट साइज 138 शेयरों की है। यानी कम से कम 138 शेयरों की लॉट में आईपीओ में आवेदन किया जा सकेगा। आईपीओ का साइज 10000 करोड़ रु का है।
लैमोसेक इंडिया (Lamosaic India)
लैमोसेक इंडिया का आईपीओ 21 नवंबर को खुलकर 26 नवंबर को बंद होगा। जबकि इसकी लिस्टिंग 29 नवंबर को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस 200 रु है, जबकि लॉट साइज 600 शेयरों की है। आईपीओ का साइज 61.20 करोड़ रु का है।
सी2सी एडवांस्ड सिस्टम्स (C2C Advanced Systems)
सी2सी एडवांस्ड सिस्टम्स का आईपीओ 22 नवंबर को खुलकर 26 नवंबर को बंद होगा। जबकि इसकी लिस्टिंग 29 नवंबर को होगी। आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 214-226 रु है, जबकि लॉट साइज 600 शेयरों की है। आईपीओ का साइज 99.07 करोड़ रु का है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
