पेशेवर बॉक्सर के रूप में टायसन के शानदार करियर ने उन्हें 300 मिलियन डॉलर (2500 करोड़ रु) से ज़्यादा की कमाई करने में मदद की। हालाँकि 2003 में टायसन को दिवालिया के लिए आवेदन करना पड़ा, जो कि बॉक्सिंग से संन्यास लेने से दो साल पहले की बात है।
सेलिब्रिटी नेटवर्थ पोर्टल के अनुसार टायसन की कुल संपत्ति इस समय करीब 10 मिलियन डॉलर (84.5 करोड़ रु) होने का अनुमान है।
वहीं पॉल एक इंटरनेट सेंसेशन हैं और 2013 में Vine पर वीडियो शेयर करके एक पब्लिक सेलिब्रिटी बन गए, जहाँ उनके 53 लाख फॉलोअर्स और 2 अरब व्यूज हैं। इसके बाद उन्होंने एक YouTube चैनल बनाया, जिसके अब 2.08 करोड़ सब्सक्राइबर हैं।
पॉल WWE सुपरस्टार लोगन पॉल के भाई हैं, जिनका अपना YouTube चैनल भी है और वे स्पोर्ट्स ड्रिंक कंपनी प्राइम हाइड्रेशन के को-ओनर हैं।
रिपोर्ट के अनुसार जेक पॉल की कुल संपत्ति लगभग 80 मिलियन डॉलर (676 करोड़ रु) है। जो मुकाबला टायसन और पॉल के बीच हुआ, उससे भी दोनों ने करोड़ों कमाए। एपी की रिपोर्ट के अनुसार उस फाइट से टायसन ने 169 करोड़ रु, तो पॉल ने 338 करोड़ रु कमाए। यानी दोनों ने एक फाइट से 507 करोड़ रु कमा लिए।