Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते 4 IPO खुलने जा रहे हैं। इनमें बोराना वीव्स, डार क्रेडिट एंड कैपिटल, बेलराइज इंडस्ट्रीज और यूनिफाइड डेटा- टेक सॉल्यूशंस शामिल हैं। इनमें से बोराना वीव्स और बेलराइज इंडस्ट्रीज के आईपीओ मेनबोर्ड के होंगे। वहीं डार क्रेडिट एंड कैपिटल और यूनिफाइड डेटा- टेक सॉल्यूशंस के आईपीओ एसएमई कैटेगरी के होंगे। आगे जानिए इन चारों आईपीओ की डिटेल।
ये भी पढ़ें -
बोराना वीव्स लिमिटेड आईपीओ (Borana Weaves Limited IPO)
इसका आईपीओ 20 मई को खुलेगा और 22 मई 2025 को बंद होगा। इसके आईपीओ में प्राइस बैंड 205 से 216 रु का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 144.89 करोड़ रु जुटाएगी। इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर होगी।
डार क्रेडिट एंड कैपिटल लिमिटेड आईपीओ (Dar Credit and Capital Limited IPO)
इसका आईपीओ 21 मई को खुलेगा और 23 मई 2025 को बंद होगा। इसके आईपीओ में प्राइस बैंड 57 से 60 रु का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 57.66 करोड़ रु जुटाएगी। इसकी लिस्टिंग एनएसई एसएमई पर होगी।
बेलराइज इंडस्ट्रीज लिमिटेड आईपीओ (Belrise Industries Limited IPO)
इसका आईपीओ 21 मई को खुलेगा और 23 मई 2025 को बंद होगा। इसके आईपीओ में प्राइस बैंड 85 से 90 रु का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 2150 करोड़ रु जुटाएगी। इसकी लिस्टिंग बीएसई-एनएसई पर होगी।
यूनिफाइड डेटा- टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड आईपीओ (Unified Data-Tech Solutions Limited IPO)
इसका आईपीओ 22 मई को खुलेगा और 26 मई 2025 को बंद होगा। इसके आईपीओ में प्राइस बैंड 260 से 273 रु का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 144.47 करोड़ रु जुटाएगी। इसकी लिस्टिंग बीएसई एसएमई पर होगी।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
