Top 10 Sensex Companies Market Cap: सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे ज्यादा मार्केट कैप वाली कंपनियों में से नौ की मार्केट कैप में बीते सप्ताह 3.35 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी की मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई। वहीं भारती एयरटेल की मार्केट कैप में गिरावट आई।
ये भी पढ़ें -
कितना हुआ रिलायंस और टीसीएस को फायदा
बीते हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2,876.12 अंक या 3.61 प्रतिशत चढ़ गया।
बीते सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 1,06,703.54 करोड़ रुपये बढ़कर 19,71,139.96 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 46,306.99 करोड़ रुपये बढ़कर 10,36,322.32 करोड़ रुपये हो गयी।
टीसीएस ने सप्ताह के दौरान 43,688.4 करोड़ रुपये जोड़े और इसकी मार्केट कैप 12,89,106.49 करोड़ रुपये पर पहुंची। इन्फोसिस की मार्केट कैप 34,281.79 करोड़ रुपये बढ़कर 6,60,365.49 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी बैंक की 34,029.11 करोड़ रुपये बढ़कर 14,80,323.54 करोड़ रुपये पर पहुंची।
बजाज फाइनेंस, आईटीसी और एसबीआई
बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 32,730.72 करोड़ रुपये बढ़कर 5,69,658.67 करोड़ रुपये रही। आईटीसी का मूल्यांकन 15,142.09 करोड़ रुपये बढ़कर 5,45,115.06 करोड़ रुपये रहा। एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 11,111.15 करोड़ रुपये बढ़कर 7,06,696.04 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 11,054.83 करोड़ रुपये बढ़कर 5,59,437.68 करोड़ रुपये हो गया। इस रुख के उलट भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 19,330.14 करोड़ रुपये घटकर 10,34,561.48 करोड़ रुपये रह गई।
कौन है नंबर 1
शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा। (इनपुट - भाषा)
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
