बिजनेस

सीनियर सिटिजन को Union Bank 444 दिन की FD पर 4 लाख जमा करने पर कितने रुपये देगा, चेक करें कैलकुलेशन

सरकारी बैंक Union Bank of India अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। खास कर 444 दिन की एफडी पर बैंक की ओर से 7.25 प्रतिशत तक का ब्याज दिया जा रहा है।

Image

यूनियन बैंक एफडी (Photo: iStock)

अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ बेहतर रिटर्न की तलाश में हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। सरकारी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में शामिल Union Bank of India अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर आकर्षक ब्याज दरों का लाभ दे रहा है। खासतौर पर बैंक की 444 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम में सामान्य ग्राहकों के साथ-साथ सीनियर और सुपर सीनियर सिटिजन को बेहतर ब्याज दरों का फायदा मिल रहा है।

444 दिन की एफडी पर कितना ब्याज?

Union Bank 444 Day FD

यूनियन बैंक एफडी (Photo: iStock)

Union Bank of India की 444 दिनों की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.50 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens) के लिए बैंक 7 प्रतिशत की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। इसके अलावा 80 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले सुपर सीनियर सिटिजन्स को 7.25 प्रतिशत तक का ब्याज मिल रहा है।

4 लाख रुपये के निवेश पर कितना मिलेगा रिटर्न?

उदाहरण के लिए मान लें अगर कोई ग्राहक 444 दिनों की इस एफडी स्कीम में 4 लाख रुपये का निवेश करता है तो मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार अलग-अलग होगी। बैंक की ओर से सामान्य नागरिक को मैच्योरिटी पर लगभग 4,32,623 रुपये मिलेंगे, वहीं सीनियर सिटिजन को लगभग 4,35,218 रुपये और सुपर सीनियर सिटिजन को 4,36,519 रुपये मैच्योरिटी राशि मिलेगी।

निवेशक श्रेणीब्याज दरनिवेश राशिमैच्योरिटी राशि (लगभग)
सामान्य नागरिक6.50%₹4,00,000₹4,32,623
सीनियर सिटिजन7.00%₹4,00,000₹4,35,218
सुपर सीनियर सिटिजन7.25%₹4,00,000₹4,36,519

FD में क्यों करें निवेश

फिक्स्ड डिपॉजिट भारत में सबसे लोकप्रिय निवेश विकल्पों में से एक है। इसका सबसे बड़ा कारण इसकी सुरक्षा और निश्चित रिटर्न है। एफडी में निवेश करने पर बाजार के उतार-चढ़ाव का असर नहीं पड़ता और निवेशक को पहले से पता होता है कि मैच्योरिटी पर उसे कितनी राशि मिलेगी। इसके अलावा, बैंक एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज दर का लाभ भी देते हैं, जिससे रिटायरमेंट के बाद नियमित और सुरक्षित आय का विकल्प तैयार होता है।

निवेश से पहले रखें इन बातों का रखें ध्यान

हालांकि एफडी एक सुरक्षित निवेश विकल्प है, लेकिन निवेश करने से पहले ब्याज दर, निवेश अवधि और अपनी वित्तीय जरूरतों का आकलन करना जरूरी है। अगर आपको तय अवधि तक अपने पैसे की जरूरत नहीं है तो लंबी अवधि की एफडी बेहतर रिटर्न दे सकती है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त ब्याज का लाभ इस निवेश को और भी आकर्षक बना देता है। लेकिन ध्यान रहे, एफडी पर मिलने वाले ब्याज पर एक सीमा के बाद टैक्स लगता है। एक वित्त वर्ष के दौरान सामान्य नागरिकों के लिए यह सीमा 50,000 रुपये और सीनियर सिटिजन के लिए 1 लाख रुपये है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article