बिजनेस

सीनियर सिटिजन को 4 साल की FD में 4 लाख के निवेश पर HDFC Bank कितने रुपये देगा? देखें कैलकुलेशन

एचडीएफसी बैंक अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहा है। बैंक की ओर से 3 साल से अधिक और 4 साल 7 महीने से कम समय की अवधि पर सबसे अधिक ब्याज दिया जा रहा है।

Image

सीनियर सिटिजन एफडी (Photo: iStock)

HDFC Bank 4-Year FD for Senior Citizens: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) निवेशकों के बीच सबसे लोकप्रिय निवेश विकल्पों में से एक है। इसकी सबसे बड़ी वजह निश्चित रिटर्न, पूंजी की सुरक्षा और बाजार के उतार-चढ़ाव से दूरी है। अगर आप भी सुरक्षित निवेश की तलाश में हैं तो देश के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC Bank की एफडी स्कीम में निवेश कर सकते हैं। आप बैंक में 4 साल की एफडी में निवेश कर सकते हैं। बैंक की 4 साल की एफडी स्कीम में सामान्य नागरिकों और सीनियर सिटिजन दोनों को अच्छा रिटर्न मिल रहा है। खास बात यह है कि सीनियर सिटिजन को अतिरिक्त ब्याज का लाभ भी दिया जा रहा है, जिससे उनकी मैच्योरिटी राशि और अधिक हो जाती है।

4 साल की FD पर कितना मिलेगा ब्याज

HDFC Bank 4 Year FD for Senior Citizens

सीनियर सिटिजन एफडी (Photo: iStock)

HDFC Bank की 4 साल की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.50 प्रतिशत सालाना की दर से ब्याज मिल रहा है। वहीं सीनियर सिटिजन ग्राहकों को इसी अवधि की एफडी पर 7 प्रतिशत सालाना ब्याज का लाभ दिया जा रहा है।

4 लाख रुपये जमा करने पर कितना मिलेगा?

अगर कोई सामान्य नागरिक HDFC Bank की 4 साल की एफडी में 4 लाख रुपये निवेश करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे लगभग 5,17,689 रुपये प्राप्त होंगे। इसका मतलब है कि निवेशक को लगभग 1,17,689 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे। दूसरी ओर, अगर कोई सीनियर सिटिजन इसी स्कीम में 4 लाख रुपये जमा करता है, तो 4 साल बाद उसे लगभग 5,27,972 रुपये मिलेंगे। यानी सीनियर सिटिजन को लगभग 1,27,972 रुपये का ब्याज मिलेगा। इस तरह देखा जाए तो अतिरिक्त ब्याज दर के कारण सीनियर सिटिजन को सामान्य नागरिकों की तुलना में करीब 10,283 रुपये अधिक प्राप्त होंगे।

श्रेणीनिवेश राशिअवधिब्याज दरमैच्योरिटी राशिकुल ब्याज
सामान्य नागरिक₹4,00,0004 वर्ष6.50%₹5,17,689₹1,17,689
सीनियर सिटिजन₹4,00,0004 वर्ष7.00%₹5,27,972₹1,27,972

सीनियर सिटिजन को क्यों मिलता है फायदा?

बैंक आमतौर पर वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर अतिरिक्त ब्याज दर प्रदान करते हैं। इसका उद्देश्य रिटायरमेंट के बाद नियमित और सुरक्षित आय सुनिश्चित करना होता है। क्योंकि अधिकांश वरिष्ठ नागरिक अपनी बचत पर निर्भर रहते हैं, इसलिए उन्हें बेहतर रिटर्न देने के लिए बैंक यह अतिरिक्त लाभ उपलब्ध करवाते हैं।

सुरक्षित निवेश का विकल्प

जो निवेशक शेयर बाजार या अन्य जोखिम वाले निवेश विकल्पों से दूर रहना चाहते हैं, उनके लिए एफडी एक भरोसेमंद विकल्प मानी जाती है। एफडी में निवेश करने पर पहले से पता होता है कि मैच्योरिटी पर कितनी राशि मिलने वाली है। यही कारण है कि कई लोग अपने इमरजेंसी फंड, रिटायरमेंट बचत या अल्पकालिक वित्तीय लक्ष्यों के लिए एफडी का सहारा लेते हैं। हालांकि, एफडी में निवेश करने से पहले निवेशकों को अवधि, ब्याज दर और टैक्स नियमों की जानकारी जरूर लेनी चाहिए। ध्यान रखें कि एफडी पर मिलने वाले ब्याज पर एक लिमिट के बाद टैक्स कटता है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article