बिजनेस

अप्रैल में बढ़ी देश की बेरोजगारी दर, चार महीने के उच्च स्तर पर पहुंची

नेशनवाइड बेरोजगारी दर 4 महीनों के उच्च स्तर पर पहुंची। शहरी बेरोजगारी भी बढ़ी है। मगर ग्रामीण बेरोजगारी दर में हल्की गिरावट आई है।

Image

भारत में बेरोजगारी दर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • देश में बेरोजगारी दर बढ़ी
  • शहरी बेरोजगारी में भी इजाफा
  • ग्रामीण बेरोजगारी दर में हल्की गिरावट

Unemployment Rate in India : ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत की बेरोजगारी दर चार महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। दरअसल एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में उपलब्ध नौकरियों की तुलना में अधिक लोग वर्क फोर्स में शामिल हो रहे हैं।

रिसर्च फर्म सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडिया इकोनॉमी (सीएमआईई) के डेटा के मुताबिक नेशनवाइड बेरोजगारी दर मार्च में 7.8 फीसदी से बढ़ कर अप्रैल में 8.11 फीसदी हो गई, जो दिसंबर के बाद सबसे अधिक है।

कितनी पहुंची शहरी बेरोजगारी दर

शहरी बेरोजगारी 8.51 फीसदी से बढ़ कर 9.81 फीसदी हो गई, जबकि ग्रामीण इलाकों में यह एक महीने पहले के 7.47 फीसदी से मामूली गिरावट के साथ 7.34 फीसदी रह गई। इससे पहले मार्च में भारत की बेरोजगारी दर तीन महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। तब ये 7.8 प्रतिशत रही थी। देश की लेबर मार्केट में गिरावट के कारण बेरोजगारी दर बढ़ी थी।

जनवरी में घटी थी बेरोजगारी दर

देश में बेरोजगारी दर दिसंबर 2022 में बढ़कर 8.30 प्रतिशत हो गई थी, लेकिन जनवरी में ये घट कर 7.14 प्रतिशत रह गई थी। मगर सीएमआईई के आंकड़ों से पता चलता है कि यह फरवरी में फिर से बढ़कर 7.45 प्रतिशत हो गई थी। मार्च के दौरान, शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 8.4 प्रतिशत रही थी जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह 7.5 प्रतिशत थी।

राज्यों का हाल

मार्चे में बेरोजगारी हरियाणा में सबसे अधिक 26.8 प्रतिशत थी। इसके बाद राजस्थान में 26.4 प्रतिशत, जम्मू और कश्मीर में 23.1 प्रतिशत, सिक्किम में 20.7 प्रतिशत, बिहार में 17.6 प्रतिशत और झारखंड में 17.5 प्रतिशत रही थी।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article