बिजनेस

स्टील और एल्युमीनियम आयात पर 25% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, भारत पर क्या होगा असर?

Trump 25% Steel And Aluminum Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सभी देशों के लिए पारस्परिक टैरिफ भी लगाए जाएंगे। पारस्परिक टैरिफ यानी जो देश अमेरिकी सामानों पर जितना टैरिफ लगाएगा, अमेरिका भी उस देश से आने वाले सामानों पर उतना ही टैरिफ लगाएगा।

Image

US President Donald Trump

Photo : AP

Trump 25% Steel And Aluminum Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि वह सभी प्रकार के इस्पात और एल्युमीनियम आयात पर 25 फीसदी शुल्क लगाएंगे। इस्पात और एल्युमीनियम का व्यापार भारत और अमेरिका के बीचकी लंबे समय से विवादास्पद रहा है। टैरिफ का मुद्दा ऐसे समय में सामने आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाशिंगटन यात्रा पर जा रहे हैं। वह 12 से 14 फरवरी तक अमेरिका में रहेंगे।

सुपरबोल के लिए न्यू ऑरलियन्स जाते समय ट्रंप ने कहा, "संयुक्त राज्य अमेरिका में आने वाले किसी भी स्टील पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगेगा, एल्युमीनियम पर भी।" उन्होंने कहा कि टैरिफ की घोषणा सोमवार को की जाएगी। राष्ट्रपति ने कहा कि सभी देशों के लिए पारस्परिक टैरिफ भी लगाए जाएंगे। पारस्परिक टैरिफ यानी जो देश अमेरिकी सामानों पर जितना टैरिफ लगाएगा, अमेरिका भी उस देश से आने वाले सामानों पर उतना ही टैरिफ लगाएगा।

ट्रंप ने कहा, "बहुत सरल शब्दों में, अगर वे हमसे शुल्क लेते हैं, तो हम उनसे शुल्क लेंगे।" भारत ने 2023 के दौरान 4 बिलियन डॉलर का इस्पात और 1.1 बिलियन डॉलर का एल्युमीनियम निर्यात किया था। इस्पात और एल्युमीनियम बिजनेस भारत और अमेरिका के लिए एक विवादास्पद और जटिल मुद्दा रहा है। वाशिंगटन ने नई दिल्ली पर इन निर्यातों को सब्सिडी देने का आरोप लगाया है।

2023 में पीएम मोदी की वाशिंगटन यात्रा के दौरान, दोनों देशों ने विश्व व्यापार संगठन के समक्ष धातुओं से जुड़े छह विवादों को निपटाने पर सहमति जताई। हालांकि, अक्टूबर में, अमेरिका ने एल्युमीनियम आयात की कुछ श्रेणियों पर 39.5% तक शुल्क लगाया। जनवरी में [पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन के अंतिम दिनों में], ट्रंप के पहले प्रशासन की तरफ से लगाए गए 10 से 25 प्रतिशत के बीच के अतिरिक्त टैरिफ को माफ करने पर सहमति जताई थी। बदले में, भारत सेब, अखरोट और बादाम पर टैरिफ कम करने पर सहमत हुआ।

अमेरिकी जनगणना ब्यूरो के अनुसार, पिछले साल भारत का अमेरिका को कुल निर्यात 87.4 बिलियन डॉलर था, जबकि अमेरिका से आयात 47.8 बिलियन डॉलर था। ट्रंप ने अमेरिकी व्यापार घाटे पर ध्यान केंद्रित किया है और टैरिफ के माध्यम से इसे कम करने की बात कही है।

इनपुट-आईएएनएस

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article