बिजनेस

Trending Stocks: वेदांता 52वीक हाई से 3% टूटा, HDFC में फिसलन जारी, Tata Elxsi के बुल रन पर लगा ब्रेक

Trending Stocks में आज मेटल और माइनिंग दिग्गज Vedanta, HDFC Bank, Tata Elxsi और Kalyan Jewellers में उठापटक जारी है। जहां वेदांता के शेयर 52 वीक हाई से करीब 3 फीसदी टूटकर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, HDFC Bank में ब्लॉक डील के बाद से लगातार फिसलन जारी है। इसके अलावा Tata Group की डिजाइन आर्म Tata Elxsi बुधवार को 10 फीसदी की रैली करने के बाद गुरुवार को सुस्त नजर आ रहा है। ऐसा ही ट्रेंड गोल्ड स्टॉक्स में है, जहां कल्याण ज्वैलर्स गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है।

share market

इमेज क्रेडिट, कैन्वा

Top Trending Stocks: गुरुवार को शेयर बाजार में Trending Stocks की लिस्ट में मेटल, बैंकिंग और कंज्यूमर सेक्टर के बड़े शेयरों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। मेटल सेक्टर में जहां जोरदार बिकवाली हावी रही, वहीं बैंकिंग शेयरों में पहले से चला आ रहा दबाव और गहराता दिखा। दूसरी तरफ, बुधवार को तेज रैली दिखाने वाले Tata Elxsi और गोल्ड ज्वैलरी शेयरों में मुनाफावसूली साफ नजर आई।

शेयर बाजार खुलते ही गुरुवार को पूरे मेटल सेक्टर पर दबाव दिख रहा है। Nifty Metal करीब 2% से ज्यादा गिरावट दिखा रहा है। इसमें भी Vedanta Share Price 3% से ज्यादा गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, इंडेक्स में Hindustan Zinc Share 5% से ज्यादा की गिरावट के साथ टॉप लूजर बना हुआ है। इसके अलावा Tata Stell, Jindal Steel सहित तमाम मेटल स्टॉक्स में 1 से 5 फीसदी तक गिरावट है1 इंडेक्स में शामिल सभी स्टॉक्स में गिरावट जारी है। बैंकिंग सेक्टर में Nifty Bank भी नरमी के साथ ट्रेड कर रहा है। Yes Bank और Union Bank जहां टॉप लूजर बने हुए हैंं। वहीं, HDFC Bank Share लगातार पांच दिन से गिरावट के चलते 5 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है। गुरुवार को भी इसमें करीब 0.24% की गिरावट हुई है।

Vedanta 3% टूटा

मेटल और माइनिंग दिग्गज Vedanta के शेयर 52 वीक हाई से करीब 3% टूटकर ट्रेड कर रहे हैं। पूरे सेक्टर पर दबाव के चलते Nifty Metal इंडेक्स में 2% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। इंडेक्स में शामिल Hindustan Zinc 5% से ज्यादा टूटकर टॉप लूजर बना हुआ है, जबकि Tata Steel और Jindal Steel समेत ज्यादातर मेटल शेयरों में 1% से 5% तक की गिरावट है। विश्लेषकों के मुताबिक, हाल के दिनों में मेटल शेयरों में तेज रैली के बाद प्रॉफिट बुकिंग, ग्लोबल कमोडिटी कीमतों में नरमी और चीन की मांग को लेकर चिंता ने सेक्टर पर दबाव बनाया है। इसके अलावा डॉलर मजबूत होने से भी मेटल कीमतों पर असर दिखा है।

HDFC Bank में ब्लॉक डील के बाद कमजोरी

बैंकिंग सेक्टर में भी कमजोरी का माहौल बना हुआ है। Nifty Bank इंडेक्स लाल निशान में ट्रेड कर रहा है, जहां Yes Bank और Union Bank टॉप लूजर हैं।

खास तौर पर HDFC Bank में लगातार पांचवें दिन गिरावट दर्ज की गई है और शेयर अब तक 5% से ज्यादा टूट चुका है। गुरुवार को भी इसमें करीब 0.24% की कमजोरी देखने को मिली। बाजार जानकारों का कहना है कि हालिया ब्लॉक डील, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और वैल्यूएशन को लेकर सतर्कता के चलते बैंकिंग शेयरों पर दबाव बना हुआ है।

Tata Elxsi और Kalyan Jewellers में मुनाफावसूली

Tata Group की डिजाइन और टेक्नोलॉजी आर्म Tata Elxsi में बुधवार को करीब 10% की तेज रैली के बाद गुरुवार को सुस्ती दिखी। निवेशकों ने ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली को तरजीह दी, जिससे शेयर की तेजी थम गई। इसी तरह गोल्ड स्टॉक्स में भी दबाव है। Kalyan Jewellers के शेयर गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव और हालिया तेजी के बाद प्रॉफिट बुकिंग का असर ज्वैलरी शेयरों पर साफ नजर आ रहा है।

आगे क्या देखें निवेशक

कुल मिलाकर बाजार में आज का दबाव सेक्टर-स्पेसिफिक फैक्टर्स और ग्लोबल संकेतों से जुड़ा है। निवेशकों की नजर अब कमोडिटी कीमतों, FII फ्लो और आगामी मैक्रो डेटा पर रहेगी, जो आने वाले सत्रों में बाजार की दिशा तय कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

यतींद्र लवानिया
यतींद्र लवानिया author

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों... और देखें

End of Article