बिजनेस

इस कंपनी में महिलाओं को मिला सबसे ज्यादा मौका, बन गई नंबर 1

  • Authored by: डिंपल अलावाधी
  • Updated Dec 2, 2022, 02:06 PM IST

2022 Burgundy Private Hurun India list: एक्सिस बैंक के बरगंडी प्राइवेट और हुरुन इंडिया ने देश में टॉप 10 महिला नियोक्ताओं का दूसरा संस्करण जारी किया है।

Image

2022 Burgundy Private Hurun India list: इस कंपनी में काम करती हैं सबसे ज्यादा महिलाएं

Photo : iStock

नई दिल्ली। 2022 बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया लिस्ट (2022 Burgundy Private Hurun India list) के अनुसार, भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में लगभग 35 फीसदी महिला कर्मचारी हैं। लिस्ट से पता चला है कि टीसीएस देश में सबसे बड़ी महिला नियोक्ता है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में कुल कार्यबल की लगभग 2.1 लाख या 35 फीसदी महिला कर्मचारी कार्यरत हैं। आइए जानते हैं देश की प्रमुख कंपनियों में कितनी महिला कर्मचारी हैं।

अंबानी की कंपनी में इतनी महिला कर्मचारी

अन्य कंपनियों की बात करें, तो आईटी प्रमुख इंफोसिस में 1,24,498 महिलाएं काम करती हैं, विप्रो में 88,946 महिलाएं कार्यरत हैं और एचसीएल टेक्नोलॉजीज में 62,780 महिलाएं हैं। इन कंपनियों में क्रमशः 40 फीसदी, 36 फीसदी, और 28 फीसदी महिला कर्मचारी कार्यरत हैं। लिस्ट में पांचवें स्थान पर मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries) है। रिलायंस में महिला कर्मचारियों की संख्या 62,560 है। इस कंपनी में 18 फीसदी महिला कर्मचारी हैं।

अन्य कंपनियों में इतनी है संख्या

साल 2022 में TCS ने 65,750 कर्मचारियों को जोड़ा, जिनमें से 27,055 महिलाएं थीं। इंफोसिस (Infosys) की बात करें, तो इसने इस साल 54,396 कर्मचारियों को जोड़ा। इनमें से महिलाओं की संख्या 24,177 थी। विप्रो (Wipro) ने साल 2022 में 45,408 कर्मचारियों को जोड़ा। 45,408 कर्मचारियों में से 16,952 महिलाएं थीं। वहीं एचसीएल टेक ने 42,915 कर्मचारियों को जोड़ा, जिनमें 16,818 महिलाएं शामिल हैं।

लिस्ट में शामिल अन्य पांच कंपनियों में मदरसन सुमी सिस्टम्स, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और पेज इंडस्ट्रीज शामिल हैं। मालूम हो कि मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड देश की सबसे मूल्यवान लिस्टेड कंपनी के रूप में उभरी है। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी टीसीएस देश की दूसरी और एचडीएफसी बैंक भारत की तीसरी सबसे मूल्यवान लिस्टेड कंपनी है।

डिंपल अलावाधी
डिंपल अलावाधीauthor

बिजनेस डेस्क पर कार्यरत डिंपल अलावाधी की कारोबार के विषयों पर अच्छी पकड़ है। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली डिंपल की व्यापार में खास रुचि है। पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार और बैंकिंग सेक्टर के मामलों में विशेष दिलचस्पी है।

और पढ़ें
End of Article