बिजनेस

टॉप 7 इक्विटी फंड, 5, 7 और 10 साल में लगातार कराया 15 फीसदी से ज्यादा फायदा, निवेशक हुए मालामाल

7 इक्विटी स्कीम ने बीते 5, 7 और 10 सालों में लगातार 15 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया है। इनमें एक्सिस मिडकैप फंड और केनरा रोबेको इमर्जिंग इक्विटी फंड शामिल हैं।

Image

बीते 10 सालों में सालाना 15 फीसदी से ज्यादा फायदा कराने वाले फंड

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • एक्सिस मिडकैप फंड 10 सालों में दिया सालाना 19.54 फीसदी रिटर्न
  • 7 सालों में इसने सालाना 17.72 फीसदी का फायदा कराया
  • 5 सालों में फंड ने सालाना 16.3 फीसदी रिटर्न दिया

Top Equity Scheme : ज्यादातर इक्विटी निवेशक इंवेस्टमेंट के लिए स्कीम चुनते वक्त योजना के पांच से 10 साल तक का रिटर्न देखते हैं। सही म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) स्कीम चुनने के लिए ये जरूरी भी है, ताकि आपको उसके लंबी अवधि के परफॉर्मेंस के बारे में पता चल सके। यहां हम आपको ऐसी ही टॉप 7 इक्विटी स्कीम (Equity Scheme) की जानकारी देंगे, जिन्होंने निवेशकों को 5 साल, 7 साल और 10 साल की अवधि में निवेशकों को लगातार 15 फीसदी से ज्यादा मुनाफा कराया है।

ये हैं टॉप 5 इक्विटी फंड

एक्सिस मिडकैप फंड (Axis Mid Cap Fund)

ETMutualFunds ने ACE MF के डेटा के हवाले से बताया है कि एक्सिस मिडकैप फंड ने बीते 5 सालों में सालाना 16.3 फीसदी, 7 सालों में सालाना 17.72 फीसदी और 10 सालों में सालाना 19.54 फीसदी का रिटर्न दिया है।

केनरा रोबेको इमर्जिंग इक्विटी फंड (Canara Robeco Emerging Equity Fund)

केनरा रोबेको इमर्जिंग इक्विटी फंड ने बीते 5 सालों में सालाना 16.7 फीसदी, 7 सालों में सालाना 20.43 फीसदी और 10 सालों में सालाना 18.97 फीसदी का फायदा कराया है।

कोटक इमर्जिंग इक्विटी फंड (Kotak Emerging Equity Fund)

कोटक इमर्जिंग इक्विटी फंड ने पिछले 5 सालों में सालाना 15.92 फीसदी, 7 सालों में सालाना 18.36 फीसदी और 10 सालों में सालाना 16.52 फीसदी का रिटर्न दिया है।

कोटक स्मॉल कैप फंड (Kotak Small Cap Fund)

कोटक स्मॉल कैप फंड ने बीते 5 सालों में सालाना 15.46 फीसदी, 7 सालों में सालाना 17.38 फीसदी और 10 सालों में सालाना 15.53 फीसदी का रिटर्न दिया है।

मिरेई एसेट इमर्जिंग ब्लूचिप (Mirae Asset Emerging Bluechip)

मिरेई एसेट इमर्जिंग ब्लूचिप ने बीते 5 सालों में सालाना 19.03 फीसदी, 7 सालों में सालाना 22.19 फीसदी और 10 सालों में सालाना 22.21 फीसदी का रिटर्न दिया है।

निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड (Nippon India Small Cap Fund)

निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड ने बीते 5 सालों में सालाना 18.37 फीसदी, 7 सालों में सालाना 21.82 फीसदी और 10 सालों में सालाना 22.86 फीसदी का रिटर्न दिया है।

एसबीआई स्मॉल कैप फंड (SBI Small Cap Fund)

एसबीआई स्मॉल कैप फंड ने बीते 5 सालों में सालाना 19.89 फीसदी, 7 सालों में सालाना 22.89 फीसदी और 10 सालों में सालाना 21.76 फीसदी का रिटर्न दिया है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर चुनिंदा इक्विटी स्कीम के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article