बिजनेस

कमाल का मौका : 1 लाख को 54 लाख बनाने वाली कंपनी Free में देगी शेयर, जानिए लेने का तरीका

कंसाई नेरोलैक पेंट्स बोनस शेयर देने जा रही है। जब कोई कंपनी बोनस शेयर जारी करती है, तो इसके लिए शेयरधारकों को पैसे नहीं देने होते। ये शेयर उन्हें फ्री में मिलते हैं।

Image

कंसाई नेरोलैक देगी बोनस शेयर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • कंसाई नेरोलैक देगी बोनस शेयर
  • 1:2 के रेशियो में मिलेंगे बोनस शेयर
  • कोई भी कंपनी फ्री में देती है बोनस शेयर

Kansai Nerolac Paints Bonus Share : किसी कंपनी के शेयर (Share) खरीदने से 3 तरीकों से फायदा होता है। पहला शेयर (Share) पर मिलने वाला रिटर्न, दूसरा कंपनी की तरफ से शेयरधारकों (Shareholders) को दिया जाने वाला डिविडेंड (Dividend) और तीसरा बोनस शेयर (Bonus Share), जो कंपनी अपने मौजूदा शेयरधारकों को फ्री में देती है।

अब एक कंपनी अपने शेयरधारकों को फ्री में शेयर देने जा रही है, जिसके शेयर ने निवेशकों को वैसे भी भारी भरकम रिटर्न दिया है।

कंसाई नेरोलैक पेंट्स (Kansai Nerolac Paints) देगी बोनस शेयर

कंसाई नेरोलैक पेंट्स (Kansai Nerolac Paints) ने अपने तिमाही नतीजों की घोषणा के साथ 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर जारी करने का भी ऐलान किया। 1:2 का मतलब है कि सभी एलिजिबल शेयरधारकों को कंपनी के हर दो शेयरों के लिए एक बोनस शेयर मिलेगा और वो भी फ्री।

कब मिलेंगे फ्री शेयर

कंसाई नेरोलैक आगे तय की जाने वाली रिकॉर्ड डेट के हिसाब से बोनस शेयर देगी, जिसका फैसला बाद में किया जाएगा। हालांकि इस फैसले पर पहले शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी। यहां रिकॉर्ड डेट को समझना जरूरी है। बोनस शेयर जारी करने वाली कंपनी एक कट-ऑफ डेट तय करती है, जिसे रिकॉर्ड डेट कहा जाता है।

शेयरधारकों को बोनस शेयर प्राप्त करने के लिए एलिजिबल बनना है तो रिकॉर्ड डेट से पहले कंपनी का शेयरधारक होना जरूरी है। अगर आपके पास किसी कंपनी (इस मामले में कंसाई नेरोलैक) के शेयर रिकॉर्ड डेट से पहले हों तो ही आप बोनस शेयर प्राप्त करने के लिए एलिजिबल बनते हैं।

1 लाख को बनाया 54 लाख

कंसाई नेरोलैक पेंट्स का शेयर 22 मार्च 1996 को बीएसई (BSE) पर अपनी शुरुआत से अब तक 5300 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इतने रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 54 लाख रु बन गए होंगे।

1 साल तक का रिटर्न

  • कंसाई नेरोलैक पेंट्स के शेयर ने 5 दिन में 3.86 फीसदी रिटर्न दिया है
  • 1 महीने में ये शेयर 5.03 फीसदी रिटर्न दे चुका है
  • 6 महीनों में ये शेयर 9.4 फीसदी गिरा है
  • 2023 में अब तक यह 7.17 फीसदी गिरा है
  • 1 साल में शेयर ने 1.63 फीसदी नुकसान कराया है

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक कंपनी के बोनस शेयर इश्यू और उसके शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article