बिजनेस

रहने के लिए ग्रेटर नोएडा की टॉप 10 पॉश सोसायटी, जानें प्लैट्स की कीमतें

Top Posh Societies in Greater Noida: उत्तर प्रदेश का ग्रेटर नोएडा न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश में एक विकसित और प्रीमियम स्थान माना जाता है। यहां घर खरीदना लोगों का सपना होता है। यह शहर गौतम बुद्ध नगर जिले में स्थित है और एक नियोजित शहर है। यहां आलीशान होटल, आधुनिक रेजिडेंशियल इलाके, ऑफिस और कई सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां के टॉप 10 सोसायटी कौन-कौन हैं और इनमें फ्लैट की कीमत कितनी है।

Image

ग्रेटर नोएडा के सबसे पॉश सोसायटियों की लिस्ट और फ्लैट्स की कीमतें (तस्वीर-Canva)

Top Posh Societies in Greater Noida : उत्तर प्रदेश का ग्रेटर नोएडा पूरे ही नहीं, देश भर में विकसित माना जाता है। यहां घर खरीदना लोगों का सपना होता है। यहां आलीशान होटल, रेजिडेंशियल इलाके, ऑफिस और बहुत कुछ हैं। यह गौतम बुद्ध नगर जिले के अंतर्गत आता है और एक प्लांड सिटी है। 1991 में ग्रेटर नोएडा को नोएडा के विस्तार के रूप में यूपी इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट एक्ट, 1976 के तहत बनाया गया था। ग्रेटर नोएडा पश्चिमी और पूर्वी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर स्थित है और इसका देखभाल ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (GNIDA) करता है। शहर का विकास इस तरह किया गया कि औद्योगिक निवेश के साथ-साथ रहने के लिए भी बेहतरीन आवासीय स्थान है। यहां हर तरह की सुविधाएं हैं। इस वजह से ग्रेटर नोएडा एक लोकप्रिय आवासीय इलाका बन गया है, जहां कई आलीशान सोसायटी हैं जो लोगों को आकर्षित करती हैं। जो बेहतरीन लाइफ स्टाइल देती हैं। आइए मैजिक ब्रिक्स के अनुसार यहां के टॉप 10 सोसायटी के बारे में जानते हैं और फ्लैट की कीमत कितनी है।

ग्रेटर नोएडा के टॉप 10 पॉश सोसायटी और फ्लैट की कीमतें

सोसायटी का नामप्राइस रेंज (रुपये में)
राइज रिसॉर्ट्स रेजिडेंस₹1.5 करोड़ - ₹3.62 करोड़
जेपी ग्रीन्स ₹2 करोड़ - ₹4.5 करोड़
एटीएस ग्रीन्स पेराडाइसो ₹1.5 करोड़ - ₹3 करोड़
ओमैक्स पाम ग्रीन्स ₹1.53 करोड़ - ₹2.17 करोड़
पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्टे ₹1 करोड़ से शुरू
पूर्वांचल रॉयल सिटी ₹77 लाख - ₹2.33 करोड़
गोदरेज गोल्फ लिंक्स द क्रेस्ट ₹4 करोड़ तक
आशियाना गोल्ड ब्लैक अपार्टमेंट्स ₹90 लाख - ₹2 करोड़
गौर सौंदर्यम ₹1.47 करोड़ - ₹2.16 करोड़
पंचशील ग्रीन्स₹51.4 लाख - ₹1.04 करोड़

हर कोई एक लग्जरी इलाके में रहना चाहता है और ग्रेटर नोएडा में आपको आकर्षक कीमतों पर कई ऐसी सोसायटी मिलेंगी। मेट्रो शहरों की भागदौड़ से दूर, आप ग्रेटर नोएडा के टॉप पॉश इलाकों में प्रीमियम सुविधाओं का आनंद ले सकते हैं। अधिकांश सोसायटी सुविधाजनक स्थानों पर स्थित हैं, जहां स्कूल, अस्पताल और कॉलेज नजदीक हैं। अगर आप ग्रेटर नोएडा में विला या लग्जरी अपार्टमेंट खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अपनी तलाश शुरू करने का यही सही समय है।

ग्रेटर नोएडा के बारे में कुछ तथ्य

1991 में कुल 101 गांव अधिसूचित थे। 1994 और 2006 में अतिरिक्त गांवों के साथ कुल 293 गांव GNIDA के अधीन हैं। 2021 में आधिकारिक आबादी 0.7 मिलियन थी। हालांकि, अनुमान के अनुसार, ग्रेटर नोएडा में करीब 1.2 मिलियन लोग निवास करते हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article