बिजनेस

Titan Revenue: क्या है टाइटन का 'मंगलसूत्र' कैंपेन, जिससे कंपनी की भर गई झोली

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 6, 2024, 03:31 PM IST

Titan Result: कंपनी को पहली बार लॉन्च किए गए मंगलसूत्र कैंपेन से फायदा मिला है। कंपनी को सबसे अधिक रेवेन्यू ग्रोथ कैरटलेन (CaratLane) से हुई जिसमें नए कलेक्शन, वेडिंग गिफ्टिंग क्यूरेशंस शामिल है।

Image

टाइटन शोरूम

Photo : Twitter

Titan Result : टाइटन (Titan) ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2023 के रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 22 फीसदी बढ़ा है। कंपनी को पहली बार लॉन्च किए गए मंगलसूत्र कैंपेन से फायदा मिला है। कंपनी को सबसे अधिक रेवेन्यू ग्रोथ कैरटलेन (CaratLane) से हुई जिसमें नए कलेक्शन, वेडिंग गिफ्टिंग क्यूरेशंस शामिल है। कंपनी ने दिसंबर तिमाही में 90 नए स्टोर खोले और इन्हें मिलाकर अब ग्रुप की रिटेल मार्केट में उपस्थित 2949 स्टोर तक पहुंच गई। जिसका फायदा कंपनी की ग्रोथ में मिल रहा है। टाइटन के शेयर (Titan Share Price) बीएसई पर शुक्रवार को 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 3710.05 रुपये पर बंद हुए।

टाइटन के ज्वैलरी सेगमेंट की सालाना ग्रोथ 23 फीसदी रही। कंपनी ने इस सेगमेंट के लिए 38 नए स्टोर्स खोले और इनकी संख्या 636 पर पहुंच गई। घड़ियों और वियरेबल्स की बात करें तो इस सेगमेंट में रेवेन्यू सालाना आधार पर 21 फीसदी बढ़ा और स्टोर्स की संख्या 25 बढ़कर 1076 हो गई है।

आईकेयर सेगमेंट में कंपनी का रेवेन्यू

बात कंपनी के चश्में के शोरूम आईकेयर की करें तो यहां कंपनी का रेवेन्यू 3 फीसदी कम हुआ है। इस सेगमेंट कंपनी ने कोई नया स्टोर नहीं खोला। कंपनी के अभी टाइटन आईप्लस के 913 स्टोर्स ही हैं। वहीं एमर्जिंग बिजनेस में कंपनी का रेवेन्यू दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 24 फीसदी, टीसीएल (स्टैंडएलोन) में 22 फीसदी और कैरेटलेन में 31 फीसदी बढ़ा। एमर्जिंग बिजनेस में स्टोर्स की संख्या 11 से बढ़कर 62, टीसीएल (स्टैंडएलोन) में 74 बढ़कर 2687 और कैरटलेन में 16 बढ़कर 262 पर पहुंची। बता दें कि ज्वैलरी सेगमेंट, टीसीएल (स्टैंडएलोन) और कैरटलेन में बूलियन सेल्स का आंकड़ा शामिल नहीं है।

Titan के शेयरों की परफॉर्मेंस

टाइटन के शेयर के रिटर्न की बात करे तो इसने एक साल में 46.9 फीसदी का रिटर्न दिया है। 6 जनवरी 2023 को इसका शेयर 2,538.05 पर था। टाइटन के शेयर पिछले एक महीने में 4.68 फीसदी का रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप अभी 3.29 लाख करोड़ रुपये है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article