बिजनेस

पैसा छापने की मशीन बना ये मल्टीबैगर शेयर! 2250 दिन में 256754% का छप्परफाड़ रिटर्न

पहली बार देखने पर इस आंकड़े पर भरोसा नहीं होता है। लेकिन, पिछले 2 साल से लड़खड़ा रहे बाजार के बीच इस शेयर ने 2250 दिनों में 2,56,754% का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। आखिये कंपनी क्या करती है?

Image

औसतन हर दिन 114 फीसदी बढ़ा पैसा

Multibagger Stock : शेयर बाजार में भले ही पिछले दो साल से ज्यादातर बड़े स्टॉक्स की हालत पस्त है। लेकिन, कुछ शेयरों पर निवेशकों का भरोसा बढ़ता ही जा रहा है। ऐसा ही एक शेयर Hitachi Energy India Ltd है। इसने महज 2250 दिन में 2,56,754% का छप्परफाड़ रिटर्न दिया। वहीं, इस दौरान शेयर की कीमत 15 रुपये से बढ़कर 38000 से ज्यादा हो गई।

हालांकि, फिलहाल 16 अक्टूबर को यह शेयर अपने ऑल टाइम हाई 38,785 रुपये से करीब 9,760 रुपये नीचे 29,025 के आसपास ट्रेड कर रहा है। वहीं, पिछले एक महीने में इस शेयर में करीब 4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, इस साल अब तक यानी YTD प्रदर्शन को देखें, तो यह 1 जनवरी से आज तक करीब 57% का रिटर्न दे चुका है। जबकि, पिछले 1 साल में इसका रिटर्न करीब 64% रहा है। इस तरह शेयर ने लगातार मजबूत रिटर्न देकर निवेशकों के लिए वेल्थ क्रिएटर साबित हुआ है।

रॉकेट बना शेयर

रॉकेट बना शेयर

कैसे आया 2.50 लाख फीसदी रिटर्न?

₹15.10 से ₹38,785 और 2,56,754% रिटर्न वाला आंकड़े में एक राज छिपा है। जब कंपनी पहली बार अपने पुराने नाम (ABB पावर प्रोडक्ट्स एंड सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड) के तहत लिस्ट हुई, तो डेटा फीड्स ने 30 मार्च और 15 अप्रैल, 2020 के बीच शुरुआती डमी या प्राइस-डिस्कवरी सेटलमेंट वैल्यू लगभग ₹13.10 से ₹19.15 तक रिकॉर्ड की। इसके बाद 7 मई, 2020 को रेगुलर, फुल-स्केल वॉल्यूम ट्रेडिंग शुरू होने के बाद, स्टॉक का असल शुरुआती बेस ₹795.15 पर सेट किया गया था।

मल्टीबैगररेगुलर प्राइसप्राइस डिस्कवरी
शुरुआती शेयर भाव₹795.15₹15.10
ऑल टाइम हाई₹38,785₹38,785
कुल अवधि2,216 दिन2,250 दिन
कुल रिटर्न4777.70%2,56,754%
शुरुआती निवेश₹1,00,000₹1,00,000
निवेश की कुल वैल्यू₹48.78 लाख₹25.69 करोड़
कुल मुनाफा₹47.78 लाख₹25.68 करोड़

₹795.15 के बेस से भी बना मल्टीबैगर

अगर शेयर की वेल्थक्रिएशन स्टोरी पर गौर किया जाए, तो भले ही 2,56,754% रिटर्न कागजी है। लेकिन, असल में भी शेयर मल्टीबैगर साबित हुआ है और ₹795.15 के बेस से ₹38,785 के बीच का फासला करीब 2,216 दिनों में तय किया और इस दौरान 4,778% का शानदार रिटर्न दिया।

क्या करती है कंपनी?

Hitachi Energy India बिजली और ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनी है। यह बिजली को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए हाई-वोल्टेज उपकरण, पावर ट्रांसफॉर्मर, ग्रिड ऑटोमेशन और ट्रांसमिशन से जुड़ी तकनीक, प्रोडक्ट्स और सेवाएं उपलब्ध कराती है। कंपनी बिजली वितरण कंपनियों, औद्योगिक इकाइयों, रेलवे और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर के लिए काम करती है।

सोलर और विंड पावर से बनने वाली बिजली को ग्रिड से जोड़ने, बिजली ट्रांसमिशन नेटवर्क को मजबूत बनाने और बिजली व्यवस्था को अधिक भरोसेमंद बनाने में भी इसकी तकनीक का इस्तेमाल होता है। भारत में बिजली की मांग और रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता बढ़ने के साथ कंपनी के कारोबार के लिए नए अवसर बन रहे हैं।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article