बिजनेस

Pharma Stock: 1 साल में 335% उछला यह फार्मा स्टॉक! कंपनी ने खरीदे 10000 शेयर, निवेशकों के लिए बड़ा मौका?

Pharma Stock: FII-समर्थित सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज ने सिंगापुर स्थित सहायक कंपनी के 10,000 शेयरों का अधिग्रहण किया। इस खबर के बाद कंपनी का स्टॉक चर्चा में आ गया। पिछले 1 साल में 335% रिटर्न देने वाले इस स्मॉलकैप फार्मा स्टॉक में उतार-चढ़ाव जारी है।

Image

सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज ने सिंगापुर सहायक कंपनी के 10,000 शेयर अधिग्रहित किए

KEY HIGHLIGHTS
  • 1 साल में स्टॉक ने शानदार रिटर्न दिए हैं।
  • कंपनी ने 10,000 शेयर खरीदकर अपनी सहायक कंपनी को पूरी तरह अपने अधीन कर लिया।
  • स्टॉक पहले बढ़ा, फिर गिरा।

Pharma Stock: स्मॉलकैप फार्मा कंपनी सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज के शेयर आज तब चर्चा में आए जब कंपनी ने अपनी सिंगापुर स्थित सहायक कंपनी के 10,000 शेयरों का अधिग्रहण किया। सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज के शेयर मंगलवार को लगभग 2% की बढ़त के साथ ₹33 पर खुले, जो पिछले बंद स्तर ₹32.46 से अधिक था। हालांकि, शेयर ने ₹33.50 का इंट्राडे हाई बनाया, लेकिन जल्द ही गिरावट आई और यह लाल निशान में कारोबार करने लगा। दोपहर तक शेयर ₹31.60 पर 2.65% की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा था।

सिंगापुर कंपनी के शेयरों का अधिग्रहण

कंपनी ने 10,000 सिंगापुर डॉलर के बदले सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड (सिंगापुर) के 10,000 ऑर्डिनरी शेयर खरीदे। इस अधिग्रहण के बाद, सुदर्शन सिंगापुर अब कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गई है। सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप ₹760.48 करोड़ है। यह मुंबई स्थित कंपनी फार्मा, एग्रो केमिकल्स, पेंट्स और एडहेसिव इंडस्ट्री के लिए स्पेशलिटी केमिकल्स और इंटरमीडिएट्स के निर्माण में लगी हुई है।

बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, इस स्मॉलकैप फार्मा स्टॉक ने YTD आधार पर 30% की गिरावट दर्ज की है। हालांकि, पिछले 6 महीनों में स्टॉक 78% चढ़ा है और 1 साल में 335% का जबरदस्त रिटर्न दिया है।

IPO और स्टॉक स्प्लिट

मार्च 2023 में सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज ने ₹73 प्रति शेयर की दर से IPO लॉन्च किया था। नवंबर 2024 में, कंपनी ने अपने इक्विटी शेयरों का 10:1 अनुपात में विभाजन किया, जिससे ₹10 फेस वैल्यू वाला एक शेयर ₹1 फेस वैल्यू के 10 शेयरों में बदल गया।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article