बिजनेस

मल्टीबैगर इस स्टॉक में दिख रही तेजी, BSE में लिस्टेड स्मॉल-कैप स्टॉक में 5% का उछाल

एलीटकॉन इंटरनेशनल का चौथी तिमाही में शुद्ध मुनाफा 93.8% बढ़कर ₹12.21 करोड़ हो गया, जबकि बिक्री में 170.6% की उछाल दर्ज की गई। मजबूत नतीजों के चलते शेयर करीब 5% चढ़ा और 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। कंपनी के शेयर ने पिछले एक साल में 3600% की शानदार बढ़त दी है। हालांकि, प्रति शेयर आय (EPS) घटकर ₹0.76 रह गई है। एलीटकॉन सिगरेट, शीशा, और तंबाकू उत्पादों का उत्पादन करती है और वैश्विक विस्तार की योजना बना रही है।

Image

मल्टीबैगर स्टॉक

बीएसई में लिस्टेड स्मॉल-कैप कंपनी एलीटकॉन इंटरनेशनल के शेयरों में बुधवार को लगभग 5% की तेजी देखी गई। यह तेजी कंपनी के मजबूत चौथी तिमाही (Q4FY25) के नतीजों के बाद आई, जिसमें कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 93.8% बढ़कर 12.21 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल इसी अवधि में ₹6.30 करोड़ था। मार्च तिमाही में कंपनी की शुद्ध बिक्री भी ₹44.5 करोड़ से बढ़कर ₹120.4 करोड़ हो गई, यानी 170.6% की वार्षिक वृद्धि। इसके साथ ही कंपनी के शेयर ने आज अपना 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर छू लिया।

पिछले सप्ताह में 13.02%, तिमाही में 82.08% और पिछले एक वर्ष में 3600% की शानदार तेजी के साथ एलीटकॉन का स्टॉक मल्टीबैगर बनकर उभरा है। हालांकि, निवेशकों के लिए चिंता की बात यह रही कि Earnings Per Share (EPS) घटकर ₹0.76 पर आ गया है, जो पिछले पांच तिमाहियों में सबसे कम है।

एलीटकॉन इंटरनेशनल सिगरेट, शीशा, स्मोकिंग मिक्सचर और अन्य तंबाकू उत्पादों के निर्माण और व्यापार में संलग्न है। 2021 से यह कंपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों जैसे UAE, सिंगापुर, हांगकांग, यूके और अन्य यूरोपीय देशों में सक्रिय है। भविष्य में, कंपनी च्युइंग तंबाकू, स्नफ ग्राइंडर, माचिस, माचिस बॉक्स, और पाइप जैसे नए उत्पाद लॉन्च करने की योजना बना रही है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article