बिजनेस

3 साल की FD पर ये बैंक दे रहे सबसे अधिक ब्याज, निवेश से पहले पूरी जानकारी पढ़ें यहां

अगर आप सुरक्षित निवेश (Safe Investment) की तलाश में हैं, तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आज भी सबसे भरोसेमंद विकल्पों में से एक है। हाल के समय में कई पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर बैंकों ने अपनी FD ब्याज दरों में बदलाव किया है, जिससे निवेशकों को पहले से ज्यादा रिटर्न के मौके मिल रहे हैं।

Image

बैंक एफडी

वरिष्ठ नागरिकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट सबसे बेहतर निवेश का जरिया है। इसकी वजह यह है कि बैंक एफडी पर जोखिम बिल्कुल नहीं होता है। साथ ही निवेश पर गारंटीड रिटर्न मिलता है। इसलिए आधिकांश वरिष्ठ नगारिक अपने बचत के पैसे को बैंक एफडी में रखना पसंद करते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि 3 साल की अवधि पर कौन से प्राइवेट और सरकारी बैंक अधिक ब्याज दे रहे हैं। इससे आप आसानी से सही बैंक का चुनाव कर अपने पैसे पर बेहतर रिटर्न प्राप्त कर पाएंगे।

सरकारी बैंक

कई सरकारी बैंक सीनियर सिटिजन को 3 साल की FD पर 5.75% से 6.8% तक की ब्याज़ दरें देते हैं। बैंक ऑफ़ इंडिया (7%), पंजाब नेशनल बैंक (6.8%) और स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (6.8%) सबसे अच्छी दरें देते हैं।

पब्लिक सेक्टर बैंकों की FD ब्याज दरें

बैंक का नामब्याज दर (%)
बैंक ऑफ बड़ौदा6.75%
बैंक ऑफ इंडिया7.00%
बैंक ऑफ महाराष्ट्र5.75%
केनरा बैंक6.75%
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया6.50%
इंडियन बैंक6.55%
इंडियन ओवरसीज बैंक6.60%
पंजाब नेशनल बैंक6.80%
पंजाब एंड सिंध बैंक6.35%
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया6.80%
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया6.75%

प्राइवेट सेक्टर के बैंक

बंधन बैंक, YES बैंक, RBL बैंक और SBM बैंक इंडिया, सीनियर सिटिज़न के लिए 3 साल की जमा पर सबसे ज़्यादा FD ब्याज़ दरों में से कुछ की पेशकश करते हैं, जबकि HDFC बैंक और ICICI बैंक जैसे लोकप्रिय बैंक, इसी अवधि के लिए लगभग 6.9% की पेशकश करते हैं। वहीं कई स्मॉल फाइनेंस बैंक 8% तक ब्याज दे रहे हैं। हालांकि, स्मॉल फाइनेंस बैंक में जोखिम अधिक होता है। इसलिए अगर आप जोखिम ले सकते हैं तो ही निवेश करें।

🏦 प्राइवेट सेक्टर बैंकों की FD ब्याज दरें

बैंक का नामब्याज दर (%)
बंधन बैंक7.75%
यस बैंक7.75%
आरबीएल बैंक7.70%
एसबीएम बैंक इंडिया7.60%
IDFC फर्स्ट बैंक7.50%
इंडसइंड बैंक7.40%
DCB बैंक7.25%
फेडरल बैंक7.25%
जम्मू & कश्मीर बैंक7.15%
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक7.10%
एक्सिस बैंक6.95%
HDFC बैंक6.95%
ICICI बैंक6.95%
DBS बैंक6.90%
कोटक महिंद्रा बैंक6.90%
IDBI बैंक6.85%

एफडी कराने से पहले इन बातों का रखें ख्याल

अगर आप किसी भी बैंक में एफडी कराने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले उसकी शर्तों को पढ़ें। बैंक आपको क्या ब्याज दे रहा है। याद रखें कि एफडी की अवधि के अनुसार ब्याज दर तय होती है। वहीं, अगर आपको बीच में पैसे की जरूरत होगी तो इसके लिए बैंक के क्या नियम है? इन बातों का ध्यान रखकर आप अपने पैसे पर बेहतर रिटर्न ले पाएंगे।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article