बिजनेस

ELSS Funds: इन म्यूचुअल फंड स्कीमों में होती है टैक्स की बचत, सालाना 1.5 लाख तक की है छूट

Equity Linked Savings Scheme: ईएलएसएस फंड में दो बड़े फायदे मिलते हैं। पहला इक्विटी का अच्छा रिटर्न और दूसरा टैक्स बचत। इन फंडों में निवेश करके आपको अधिकतम 1.5 लाख रु तक के निवेश पर टैक्स बेनेफिट मिलेगा।

Image

इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • ईएलएसएस फंड में मिलेगी टैक्स छूट
  • सालाना होता है 1.5 लाख रु तक का फायदा
  • मगर 1 लाख से अधिक के फायदे पर लगता है टैक्स

Equity Linked Savings Scheme: अकसर निवेश करने वाले नए निवेशक उन स्कीमों की तलाश करते हैं जो उन्हें टैक्स बचाने में मदद करें और साथ ही निवेश के बेनेफिट यानी तगड़ा रिटर्न भी दिलाएं। इक्विटी-लिंक्ड सेविंग स्कीम फंड (Equity-Linked Saving Scheme Funds) या ईएलएसएस फंड ऐसे निवेशकों को टैक्स छूट के साथ इक्विटी में निवेश करने पर मिलने वाले फायदे भी दिलाते हैं। ईएलएसएस फंड इक्विटी-ओरिएंटेड स्कीमे हैं। इनके पोर्टफोलियो में कम से कम 65% में इक्विटी-लिंक्ड सिक्योरिटीज शामिल होती हैं। इसलिए, यह एक ऐसी एसेट क्लास है जो एक ऐसे लॉन्ग टर्म निवेशक के लिए बेहतर है, जो तीन साल या उससे अधिक के लिए निवेश कर रहा है।

ये भी पढ़ें -

मिलते हैं दो बड़े फायदे

ईएलएसएस फंड में दो बड़े फायदे मिलते हैं। पहला इक्विटी का अच्छा रिटर्न और दूसरा टैक्स बचत। इन फंडों में निवेश करके आपको अधिकतम 1.5 लाख रु तक के निवेश पर टैक्स बेनेफिट मिलेगा। मगर इन फंड्स में 3 साल का लॉक-इन पीरियड होता है। यानी आपको इन फंड्स में कम से कम 3 साल के लिए निवेश रखना होगा।

इस बात का रखें ध्यान

इन फंड्स के टैक्स बेनेफिट हैं, लेकिन होने वाला मुनाफा टैक्स-फ्री नहीं हैं। प्रति वर्ष 1 लाख रुपये तक के फायदे को छूट दी गई है, और इसके ऊपर किसी भी फायदे पर 10% का लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन (टैक्स) लगेगा।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर इक्विटी-लिंक्ड सेविंग स्कीम फंड की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article