बिजनेस

Tata Steel Target: 2024 में टाटा स्टील ने दिया झटका ! 2025 में फायदा कराएगा या नहीं? शेयर खरीदने से पहले जानिए

Tata Steel Share Price Target: भारत में स्टील की मांग लगातार बढ़ रही है और 2025 में भी इसके मजबूत बने रहने का अनुमान है, लेकिन स्टील कंपनियां वैश्विक मोर्चे पर संघर्ष कर रही हैं क्योंकि चीन की आक्रामक कीमतों के कारण वैश्विक स्टील सेक्टर पर मुनाफा कमाने का दबाव है।

Image

टाटा स्टील पर लगाएं दांव

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा स्टील पर लगाएं दांव
  • 190 रु का है टारगेट
  • 2025 में देगा अच्छा रिटर्न

Tata Steel Share Price Target: पिछले एक साल में टाटा स्टील के शेयर ने अपने निवेशकों को निराश किया है। टाटा स्टील का शेयर 2024 में लगभग फ्लैट रहा और इसने बेंचमार्क निफ्टी 50 से काफी कमजोर प्रदर्शन किया। टाटा स्टील के शेयर में 18 जून, 2024 को 184.60 का हाई लेवल छूने के बाद से 25 फीसदी की गिरावट आई। NSE पर 138.33 रुपये के मौजूदा प्राइस पर, टाटा स्टील का शेयर 2024 के हाई लेवल से 46.27 रुपये या 25 प्रतिशत नीचे है। आगे ये शेयर कैसा परफॉर्म कर सकता है, आगे जानिए।

ये भी पढ़ें -

आयात में अचानक वृद्धि

भारत में स्टील की मांग लगातार बढ़ रही है और 2025 में भी इसके मजबूत बने रहने का अनुमान है, लेकिन स्टील कंपनियां वैश्विक मोर्चे पर संघर्ष कर रही हैं क्योंकि चीन की आक्रामक कीमतों के कारण वैश्विक स्टील सेक्टर पर मुनाफा कमाने का दबाव है।

हाल ही में व्यापार उपचार महानिदेशालय (DGTR) ने भारत में स्टील उत्पादों के आयात से संबंधित सुरक्षा प्रावधानों की जांच शुरू की है। DGTR ने पाया कि इस बात के पर्याप्त सबूत मौजूद हैं कि आयात में अचानक वृद्धि ने घरेलू इस्पात उद्योग और इस प्रकार कंपनियों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है।

स्टील कंपनियों को होगा फायदा

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के अनुसार, जांच से चैनल रीस्टॉकिंग और आयात बुकिंग में और कमी आएगी। इससे स्टील की कीमतों और स्प्रेड में स्थिरता आएगी। अगर सरकार सेफगार्ड ड्यूटी लगाती है, तो यह घरेलू स्टील कंपनियों के लिए राहत होगी। इससे टाटा स्टील को फायदा होगा।

शेयर खरीदें या नहीं

ईटी नाउ की रिपोर्ट के अनुसार आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने अपनी रिपोर्ट में टाटा स्टील के शेयरों पर BUY रेटिंग पेश की है। इसने कहा कि टाटा स्टील के शेयर में 2024 के हाई लेवल को फिर से प्राप्त करने की क्षमता है। इसने टाटा स्टील के शेयरों के लिए 190 रुपये का टार्गेट प्राइस तय किया है।

जबकि सोमवार को टाटा स्टील का शेयर BSE पर 6.05 रु या 4.37 फीसदी की कमजोरी के साथ 132.25 रु पर बंद हुआ। यानी ये मौजूदा भाव से 43 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article