बिजनेस

Tata Steel news: टाटा स्टील अपने ब्रिटिश संयंत्र में निवेश की योजना को लेकर आशंकित, जानें क्या है मामला

Tata Steel news: टाटा स्टील लिमिटेड का शेयर NSE पर 0.73% की बढ़त के साथ 181.60 रुपये पर बंद हुए। पिछले एक साल में शेयर में 66.72% की उछाल आई है, जबकि NIFTY में 25.46% और निफ्टी मेटल में 62.47% की उछाल आई है। टाटा स्टील लिमिटेड आज लगातार पांचवें सत्र में बढ़त पर बंद हुए हैं। टाटा स्टील लिमिटेड ने पिछले एक महीने में करीब 10.83% की बढ़त हासिल की है।

Image

टाटा स्टील

Tata Steel news: इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने ब्रिटेन के पोर्ट टैलबोट में स्थित अपने संयंत्र में 1.25 अरब पाउंड का प्रस्तावित निवेश ब्रिटिश सरकार और विपक्ष के बीच नीतिगत मतभेदों की वजह से खटाई में पड़ने के बारे में आई खबरों पर चिंता जताई है। पिछले साल सितंबर में टाटा स्टील और ब्रिटिश सरकार के बीच पोर्ट टैलबोट इस्पात संयंत्र में कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए 1.25 अरब पाउंड की संयुक्त निवेश योजना पर सहमति जताई गई थी। इस निवेश में से 50 करोड़ पाउंड की राशि ब्रिटिश सरकार को देनी है।

कंपनी ने क्या कहा

कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘हम ब्रिटिश मीडिया में आई उन खबरों को देखकर आशंकित हैं, जिनमें कहा गया है कि ब्रिटेन के इस्पात उद्योग में कई दशकों का सबसे बड़ा 1.25 अरब पाउंड का निवेश मौजूदा चुनावी प्रक्रिया के दौरान कंजर्वेटिव पार्टी और लेबर पार्टी के बीच उभरे नीतिगत मतभेदों के कारण खतरे में पड़ सकता है।’’ टाटा स्टील ने कहा कि वह आने वाले महीनों में पोर्ट टैलबोट संयंत्र में भारी-भरकम परिसंपत्तियों को बंद करने और पुनर्गठन कार्यक्रम की घोषणा पर कायम रहेगी। टाटा समूह की कंपनी टाटा स्टील ब्रिटेन के पोर्ट टैलबोट में 30 लाख टन प्रति वर्ष क्षमता वाली सबसे बड़ी ब्रिटिश इस्पात इकाई का संचालन करती है और करीब 8,000 लोगों को रोजगार देती है।

टाटा स्टील शेयर प्राइस आज

टाटा स्टील लिमिटेड का शेयर NSE पर 0.73% की बढ़त के साथ 181.60 रुपये पर बंद हुए। पिछले एक साल में शेयर में 66.72% की उछाल आई है, जबकि NIFTY में 25.46% और निफ्टी मेटल में 62.47% की उछाल आई है। टाटा स्टील लिमिटेड आज लगातार पांचवें सत्र में बढ़त पर बंद हुए हैं। टाटा स्टील लिमिटेड ने पिछले एक महीने में करीब 10.83% की बढ़त हासिल की है।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article