Tata Power Share Price Target: बुधवार के कारोबार में टाटा पावर के शेयर में हल्की मजबूती दिख रही है। करीब ढाई बजे टाटा पावर का शेयर BSE पर 2.10 रु या 0.50 फीसदी की मजबूती के साथ 424.30 रु पर है। चार्ट पर टाटा पावर का शेयर अप्रैल से ही एक रेंज में अटका हुआ दिख रहा है। यानी ये तब से एक दायरे में है। बीते 6 महीनों में भी ये केवल 13.03 फीसदी ऊपर चढ़ा है। ऐसे में शेयर आगे कैसा परफॉर्म करेगा, जानिए एक्सपर्ट की राय।
ये भी पढ़ें -
टाटा पावर कैसा करेगा परफॉर्म
ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एक्सपर्ट लक्ष्मीकांत ने एक दर्शक के सवाल के जवाब में कहा कि पिछले हफ्ते शेयर थोड़ा नीचे फिसला। मगर बीते दो सत्रों में शेयर ने रिकवरी की है। मगर शेयर के लिए अभी कई रेजिस्टेंस लेवल हैं।
उन्होंने कहा कि 435 रुपये से नीचे रहने तक ये एक रेंज में ही रहेगा। जबकि नीचे की ओर शेयर के लिए 405 रुपये पर मजबूत सपोर्ट है। लक्ष्मीकांत का मानना है कि 405 रुपये तक गिरने पर ये 430 रुपये से 435 रुपये तक वापस आ सकता है।
1 साल में कैसा रहा परफॉर्मेंस
- टाटा पावर के शेयर ने एक साल में 77.3 फीसदी रिटर्न दिया है
- 2024 में अब तक ये 28.6 फीसदी चढ़ा है
- 5 सालों में ये शेयर 679.25 फीसदी चढ़ा है
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
