बिजनेस

Tata Motors dividend 2025 : डिमर्जर को मंजूरी के बाद अब मुनाफे की बारी! अगले हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान

Tata Motors dividend 2025 : टाटा मोटर्स अब अपने डिमर्जर को शेयरहोल्डर्स से मंजूरी मिलने के बाद 13 मई 2025 को चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे घोषित करने जा रही है। इसी मीटिंग में बोर्ड डिविडेंड की सिफारिश भी कर सकता है। कंपनी के अनुसार, यह मीटिंग मंगलवार को होगी और नतीजे बाजार बंद होने के बाद घोषित किए जाएंगे। इससे पहले 6 मई को कंपनी के डिमर्जर प्लान को 99.9995% वोटों से मंजूरी मिल चुकी है।

Image

टाटा मोटर्स डिविडेंड।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा मोटर्स Q4 नतीजे 13 मई 2025 को जारी करेगी
  • बोर्ड की बैठक में डिविडेंड पर भी विचार संभव
  • डिमर्जर को मिल चुकी है भारी बहुमत से शेयरहोल्डर्स की मंजूरी

Tata Motors dividend 2025 : देश की दिग्गज ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स अपने चौथी तिमाही (Q4) के नतीजों के साथ ही अपने शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड देने का ऐलान भी कर सकती है। यह जानकारी खुद कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग के ज़रिए दी है। कंपनी का बोर्ड मीटिंग 13 मई 2025 (मंगलवार) को निर्धारित है, जिसमें वित्त वर्ष 2024-25 के अंतिम तिमाही के नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड की सिफारिश भी की जाएगी।

शेयरहोल्डर्स को मिलेगा बोनस जैसा फायदा?

टाटा मोटर्स ने अपने नोटिस में बताया है कि इस बोर्ड मीटिंग में ऑर्डिनरी शेयरों पर डिविडेंड देने की सिफारिश की जा सकती है। कंपनी ने आमतौर पर अपने नतीजे शेयर बाजार बंद होने के बाद (3:30 बजे के बाद) जारी किए हैं।

टाटा मोटर्स डिमर्जर को मिली मंजूरी

6 मई 2025 को टाटा मोटर्स के शेयरहोल्डर्स ने डिमर्जर के प्रस्ताव को भारी बहुमत (99.9995%) से मंजूरी दे दी। इसके तहत कंपनी को दो नई लिस्टेड कंपनियों में बांटा जाएगा — एक पैसेंजर व्हीकल्स के लिए और दूसरी कमर्शियल व्हीकल्स के लिए।

डिमर्जर पूरा होने की संभावित रिकॉर्ड डेट

टाटा मोटर्स की निवेशक प्रेजेंटेशन के अनुसार, कंपनी का यह बंटवारा वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही (Q3 FY2026) तक पूरा हो सकता है। डिमर्जर की रिकॉर्ड डेट अभी घोषित नहीं की गई है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article