बिजनेस

Tata Motors Q2 Results: टाटा मोटर्स का सितंबर तिमाही का नेट प्रॉफिट 9.9 फीसदी घटकर 3450 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Tata Motors Q2 Results: टाटा मोटर्स का पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 3,832 करोड़ रुपये रहा था। टाटा मोटर्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी एकीकृत परिचालन आय समीक्षाधीन तिमाही में 1,00,534 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,04,444 करोड़ रुपये थी।

Image

टाटा मोटर्स रिजल्ट।

Photo : Times Now Digital

Tata Motors Q2 Results:टाटा मोटर्स का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर की दूसरी तिमाही में 9.9 प्रतिशत घटकर 3,450 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 3,832 करोड़ रुपये रहा था। टाटा मोटर्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी एकीकृत परिचालन आय समीक्षाधीन तिमाही में 1,00,534 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,04,444 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का कुल खर्च सितंबर तिमाही में 97,330 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,00,649 करोड़ रुपये रहा था।

आज कितने रुपये पर बंद हुआ टाटा मोटर्स शेयर

टाटा मोटर्स का शेयर आज 1.98% की गिरावट के साथ 803.55 रुपये पर बंद हुआ

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article