बिजनेस

Tata Power Share Price Target: इस स्टॉक में मिला 5 साल में 600 फीसदी रिटर्न! कमाई के लिए नोट कर ले ये टारगेट

Tata Power Share Price Target: ब्रोकरेज फर्म ICICI Securities ने Tata Power स्टॉक पर BUY रेटिंग के साथ टारगेट प्राइस दिया है। इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को लाइफटाइम में 4000 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

Image

फंसा है टाटा पावर का शेयर

Tata Power Share Price Target: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा पावर (Tata Power Co Ltd.) के शेयर शुक्रवार को गिरावट में बंद हुए थे। इस स्टॉक पर ब्रोकरेज ने रिपोर्ट जारी की है। ब्रोकरेज फर्म ICICI Securities ने इस स्टॉक पर BUY रेटिंग के साथ टारगेट प्राइस दिया है।

Tata Power Share Price Target

इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को लाइफटाइम में 4000 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इसमें पांच साल में 600 फीसदी और साल भर में करीब 60 फीसदी का रिटर्न मिला है। कंपनी का कुल रेवेन्यू पूरे साल शानदार बढ़ा है। साथ ही नेट इनकम भी स्थिर है और एसेट्स अच्छे हैं, लेकिन लायबिलिटीज भी फिलहाल काफी ज्यादा देखने के लिए मिलेंगी। ICICI Securities ने इस स्टॉक पर BUY की रेटिंग दी है। इसके साथ ही टारगेट प्राइस 500 रुपये का दिया है।

यहां देखें पूरा वीडियो

Tata Power Share Price Today

Tata Power का स्टॉक शुक्रवार को गिरावट पर बंद हुए। ये शेयर पिछले शुक्रवार की सुबह 420.55 रुपये के भाव पर खुला था। जबकि शेयर का पिछला बंद भाव 420.45 रुपये प्रति शेयर था। इस शेयर ने एक दिन में 421.25 रुपये का हाई बनाया। तो वहीं, एक टाइम पर शेयर ने 414.65 रुपये के निचले भाव पर भी कारोबार किया।

Tata Power Share Price History

BSE की वेबसाइट के अनुसार, Tata Power का मार्केट कैप (08 सितंबर 2024 तक) 1,33,229.68 करोड़ रुपये है। इसके शेयरों में पिछले 2 हफ्ते में 0.25 फीसदी गिरावट आई है। वहीं, ये शेयर पिछले एक महीने में 4.54 फीसदी तक गिरा है। तीन महीने में शेयर में 3.37 फीसदी की गिरावट आई है। छह महीने में भी इस शेयर में 5.61 फीसदी की तेजी आई है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article