बिजनेस

Tata Consumer Rights Issue: टाटा कंज्यूमर ला सकती है राइट्स इश्यू, जुटाएगी 3500 करोड़ रु

Tata Consumer To Launch Rights Issue: टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) कैपिटल फूड्स और ऑर्गेनिक इंडिया को खरीदने जा रही है। इसके लिए कंपनी 7,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसमें से 3,500 करोड़ रुपये कंपनी राइट्स इश्यू के जरिए जुटा सकती है।

Image

टाटा कंज्यूमर राइट्स इश्यू लॉन्च करेगी

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा कंज्यूमर लाएगी राइट्स इश्यू
  • जुटाएगी 3500 करोड़ रु
  • दो कंपनियों को खरीदेगी टाटा कंज्यूमर

Tata Consumer To Launch Rights Issue: टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) कैपिटल फूड्स और ऑर्गेनिक इंडिया को खरीदने जा रही है। इसके लिए कंपनी 7,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसमें से 3,500 करोड़ रुपये कंपनी राइट्स इश्यू के जरिए जुटा सकती है। इसका ऐलान जल्द ही हो सकता है। टीसीपीएल के मुताबिक जिन कैटेगरियों में कैपिटल फूड्स ऑपरेट करती है, उनका कुल साइज 21,400 करोड़ रुपये हो सकता है। टीसीपीएल ने कहा है कि ऑर्गेनिक फूड्स मुख्य रूप से ऑर्गेनिक फूड और बेवरेजेज प्रोडक्ट्स में कारोबार करती है। इसकी खरीदारी से कंपनी स्वास्थ्य और वेलनेस प्लेटफॉर्म बना सकेगी।

ये भी पढ़ें -

टाटा ग्रुप के हो जाएंगे दो बड़े ब्रांड्स

टाटा कंज्यूमर ने कैपिटल फूड्स को खरीदने के लिए डील कर ली है। डील पूरी होने पर कैपिटल गुड्स की ओनरशिप टाटा कंज्यूमर के पास आ जाएगी। कैपिटल फूड्स के फेमस ब्रांड्स में चिंग्स सीक्रेट और स्मिथ एंड जोन्स शामिल हैं। टाटा कंज्यूमर ने फैबइंडिया की ऑर्गेनिक चाय और हेल्थ प्रोडक्ट निर्माता ऑर्गेनिक इंडिया को खरीदने के लिए भी एग्रीमेंट किया है।

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार इन्हीं कंपनियों को खरीदने के लिए कंपनी फंड जुटाने के लिए राइट्स इश्यू ला सकती है।

क्या होता है राइट्स इश्यू

शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां फंड जुटाने के लिए राइट्स इश्यू लाती हैं। इसके जरिए कंपनियां मौजूदा शेयरधारकों को ही अतिरिक्त शेयर बेचती हैं। शेयरधारक कंपनी की ओर से तय समयसीमा में राइट्स इश्यू के तहत शेयर खरीद पाते हैं।

राइट्स इश्यू के जरिए शेयर खरीदने पर कंपनियां शेयरधारकों को डिस्काउंट देती हैं। यानी मार्केट रेट से कम रेट पर शेयर बेचती हैं। निवेशकों को कम रेट पर मिलने वाले शेयरों का फायदा होता है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article