बिजनेस

Swiggy IPO: स्विगी लाएगी $1.25 बिलियन का IPO, सेबी के पास जमा किए डॉक्यूमेंट

Swiggy IPO: स्विगी दूसरी बड़ी कंपनी है जिसने गोपनीय मार्ग के माध्यम से अपना ड्राफ्ट IPO पेपर दाखिल किया है। सॉफ्टबैंक समर्थित ओयो पिछले साल ऐसा करने वाला पहला प्रमुख स्टार्टअप था। सेबी के गोपनीय मार्ग के माध्यम से IPO के लिए आवेदन किया गया है। गोपनीय मार्ग के तहत कंपनी सार्वजनिक रूप से ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) जारी नहीं करेगी। हालांकि, ईटी से स्विगी के प्रवक्ता ने कहा- हम किसी भी बाजार की अटकलों या अफवाहों पर टिप्पणी नहीं करते हैं।

Image

स्विगी आईपीओ लॉन्च करेगी

Photo : Times Now Digital

Swiggy IPO: ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाली कंपनी स्विगी का IPO आने वाला है। स्विगी ने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर दाखिल किया है। यह IPO 1.25 बिलियन डॉलर का है। ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्विगी के शेयरधारकों ने IPO को हरी झंडी दे दी है। इस IPO में 450 मिलियन डॉलर का फ्रेश इश्यू शामिल होगा। IPO से पहले कंपनी एंकर निवेशकों से 750 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।

यह भी पढ़ें

कैसे किया आवेदन

स्विगी दूसरी बड़ी कंपनी है जिसने गोपनीय मार्ग के माध्यम से अपना ड्राफ्ट IPO पेपर दाखिल किया है। सॉफ्टबैंक समर्थित ओयो पिछले साल ऐसा करने वाला पहला प्रमुख स्टार्टअप था। सेबी के गोपनीय मार्ग के माध्यम से IPO के लिए आवेदन किया गया है। गोपनीय मार्ग के तहत कंपनी सार्वजनिक रूप से ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) जारी नहीं करेगी। हालांकि, ईटी से स्विगी के प्रवक्ता ने कहा- हम किसी भी बाजार की अटकलों या अफवाहों पर टिप्पणी नहीं करते हैं।

किसकी कितनी हिस्सेदारी

Dutch-listed Prosus स्विगी में 33% हिस्सेदारी के साथ सॉफ्टबैंक (SoftBank) का सबसे बड़ा इन्वेस्टर है। अन्य शेयरधारकों में एक्सेल (Accel), हिलहाउस कैपिटल ग्रुप (Hillhouse Capital Group), एलिवेशन कैपिटल (Elevation Capital), नॉरवेस्ट वेंचर पार्टनर्स (Norwest Venture Partners), मीटुआन (Meituan), इनवेस्को (Invesco), डीएसटी ग्लोबल (DST Global), कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (Qatar Investment Authority), कोट्यू (Coatue), अल्फा वेव ग्लोबल (Alpha Wave Global), टेनसेंट (Tencent) और जीआईसी (GIC) शामिल हैं।

कब शुरू हुई थी कंपनी

स्विगी की शुरुआत 2014 में हुई थी। कंपनी का मार्केट कैप 10 अप्रैल, 2024 को 12.7 अरब डॉलर था। कंपनी की सालाना कमाई 31 मार्च, 2023 को 1.09 अरब डॉलर थी। वित्त वर्ष 2023 में स्विगी का रेवेन्यू 45 प्रतिशत बढ़कर 8,625 करोड़ रुपये हो गया, जबकि इसका घाटा बढ़कर 4,179 करोड़ रुपये पर पहुंचा। स्विगी की प्रतिद्वंद्वी जोमैटो है। यह कंपनी साल 2022 में लिस्टेड हुई थी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article