बिजनेस

Suzlon Energy Share Fall: सुजलॉन एनर्जी के स्वतंत्र निदेशक का इस्तीफा, कंपनी बोली कोई वित्तीय अनियमितता नहीं

Suzlon Energy Independent Director Resigns: स्वतंत्र निदेशक मार्क डेसेडेलेर ने अपने इस्तीफे में कहा कि मैं पिछले 18 महीने में कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। हालांकि इसी अवधि में और हाल ही में, कई ऐसी स्थितियां आईं जहां कंपनी द्वारा लागू किए गए कॉर्पोरेट प्रशासन के मानक मेरी अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे।

Image

सुजलॉन एनर्जी के डायरेक्टर का इस्तीफा

Photo : Twitter

Suzlon Energy Independent Director Resigns: रिन्युएबल एनर्जी कंपनी सुजलॉन एनर्जी के स्वतंत्र निदेशक के इस्तीफे के बाद, कंपनी के तरफ से सफाई आई है। कंपनी ने सोमवार को कहा कि स्वतंत्र निदेशक मार्क डेसेडेलेर के इस्तीफे के बाद संगठन में कोई वित्तीय अनियमितता या अनुपालन उल्लंघन नहीं हुआ है। इसके पहले मार्क डेसेडेलेर ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कंपनी के भीतर कॉर्पोरेट प्रशासन के मुद्दों को उठाया है। जिसके बाद सुजलॉन एनर्जी को इस पर सफाई देनी पड़ी है।

सुजलॉन एनर्जी, क्या लगे आरोप

मार्क डेसेडेलेर ने अपने इस्तीफे में कहा कि मैं पिछले 18 महीने में कंपनी द्वारा दर्ज किए गए परिचालन और वित्तीय प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। हालांकि इसी अवधि में और हाल ही में, कई ऐसी स्थितियां आईं जहां कंपनी द्वारा लागू किए गए कॉर्पोरेट प्रशासन के मानक मेरी अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे। इनमें ऐसी स्थितियां भी शामिल हैं, जहां कम्युनिकेशन में खुलेपन व पारदर्शिता का अभाव था जिनकी (मामलों की) जानकारी में चाहता था।

उन्होंने कहा कि हमने इनमें से कई स्थितियों पर चर्चा की, कुछ को निदेशक मंडल के सदस्यों के साथ साझा किया गया और मैंने हाल ही में आपको इन स्थितियों को लेकर एक पत्र भेजा है। इस उम्मीद के साथ कि इस जानकारी का उपयोग सही तरीके से किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि इसके मद्देनजर मैंने कंपनी के स्वतंत्र निदेशक के रूप में अपने पद और सभी संबद्ध समिति सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला किया।

सुजलॉन एनर्जी कंपनी ने क्या कहा

सुजलॉन एनर्जी ने कहा है कि कंपनी स्पष्ट रूप से दोहराती है कि संगठन के भीतर कोई वित्तीय अनियमितता या अनुपालन उल्लंघन नहीं है। हम पिछले वर्षों में कंपनी के लिए डेसेडेलेर के योगदान की सराहना करते हैं और आभारी हैं कि उन्होंने पिछले 18 महीनों में कंपनी के परिचालन और वित्तीय प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त किया था।कंपनी ने कहा कि वह सभी नियामक मानदंडों का पालन करने तथा सक्रिय प्रकटीकरण तथा अनुपालन बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर जोर देती है। कंपनी प्रक्रियागत संवर्द्धन पर डेसेडेलेर के सुझावों को रचनात्मक रूप से लेती है और बेहतर परिचालन प्रदर्शन की दिशा में अपनी यात्रा जारी रखेगी।
Prashant Srivastav
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article