Suzlon Stock Target Price: सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में 4 जून 2024 को अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर ₹52.10 से 9% तक की गिरावट आई है। दोपहर 2:25 बजे सुजलॉन शेयर 4.79 फीसदी की गिरावट के साथ 47.51 रुपये पर कारोबार कर रहा था। शेयर में यह गिरावट कंपनी के स्वतंत्र निदेशकों में से एक, मार्क डेसेडेलेर के इस्तीफे बाद देखने को मिल रही है। मार्क डेसेडेलेर ने पुणे स्थित फर्म में कॉर्पोरेट प्रशासन के मुद्दों का हवाला देते हुए 8 जून से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद, सुजलॉन एनर्जी प्रबंधन ने विश्लेषकों की बैठक आयोजित की, जहां उन्होंने साफ किया कि यह इस्तीफा किसी वित्तीय या परिचालन संबंधी गड़बड़ी के कारण नहीं था।
Suzlon Share Price Target 2024: सुजलॉन शेयर प्राइस टारगेट 2024
नुवामा ने 53 रुपये के लक्ष्य मूल्य के साथ खरीद रेटिंग बनाए रखी है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि उठाए गए मुद्दे प्रकृति में नरम और प्रक्रिया उन्मुख थे। इसने आगे कहा कि सिफारिशों को सही समय में लागू किया जाएगा।
Suzlon Share Price history
सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में निवेशकों को 1 महीने में 21.82% का रिटर्न मिला है। जबकि एक साल में शेयर ने 210.52 फीसदी का रिटर्न दिया है। कंपनी के स्टॉक ने 5 में 1,163.56 फीसदी का रिटर्न दिया है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को मार्केट एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
