Suzlon Energy order book update: भारत की अग्रणी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी सुझलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) ने हाल ही में अपनी ऑर्डर बुक को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। कंपनी ने अक्टूबर-दिसंबर 2025 की तिमाही के नतीजे घोषित करने के बाद अपनी कुल नेट वर्थ 5000 करोड़ रुपये के करीब बताई है। कंपनी की अंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 28 जनवरी 2025 तक इसकी ऑर्डर बुक 5,523 मेगावॉट (MW) थी। हालांकि, नए ऑर्डर मिलने, कुछ ऑर्डर रद्द होने और कुछ के आकार में कटौती के बाद, कंपनी की ऑर्डर बुक वर्तमान में 5,622 मेगावॉट पर बनी हुई है।
कैंसिल और बदलाव किए गए ऑर्डर
सुझलॉन ने जानकारी दी कि उसके कुछ महत्वपूर्ण ऑर्डर या तो रद्द कर दिए गए हैं या उनके साइज में कटौती की गई है। 17 मई 2023 को घोषित Vibrant Energy का 99 MW ऑर्डर अब रद्द कर दिया गया है। ग्राहक ने इस परियोजना को आगे न बढ़ाने का निर्णय लिया है।
O2 Power Private Limited (Teq Green Power XI Private Limited) का 201.6 MW का ऑर्डर घटकर 100.80 MW हो गया। अब यह प्रोजेक्ट Teq Green Power XI Private Limited की बजाय Solalite Power Private Limited के नाम पर पूरी की जाएगी।
100.8 MW का ऑर्डर भी रद्द
15 दिसंबर 2023 को कंपनी ने 100.8 MW का ऑर्डर प्राप्त करने की घोषणा की थी। लेकिन अब ग्राहक ने परियोजना को आगे न बढ़ाने का फैसला किया है, जिससे यह ऑर्डर रद्द कर दिया गया है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि इन परिवर्तनों से उसकी ऑर्डर बुक की समग्र स्थिति पर कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ेगा।
सुझलॉन एनर्जी की नेट वर्थ और वित्तीय स्थिति
सुझलॉन एनर्जी ने दिसंबर 2024 तक 4,914 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। अक्टूबर-दिसंबर 2024 की तिमाही में कंपनी ने रिकॉर्ड 447 मेगावॉट की डिलीवरी की। EBITDA (अर्निंग बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डिप्रिशिएशन और अमोर्टाइजेशन) 500 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
वर्तमान में सुझलॉन एनर्जी की बाजार पूंजी (Market Cap) 77,250.20 करोड़ रुपये है, जो इसे भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा समाधान प्रदाता कंपनियों में से एक बनाता है।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
