बिजनेस

Suraksha Diagnostic IPO Allotment: आज होगा सुरक्षा डायग्नोस्टिक IPO का अलॉटमेंट फाइनल, चेक करें तरीका, GMP है बहुत कम

Suraksha Diagnostic Limited IPO Allotment: सुरक्षा डायग्नोस्टिक के IPO का अलॉटमेंट आज फाइनल होगा। बात करें इसके GMP की तो वे इस समय केवल 2 रु है।

Image

सुरक्षा डायग्नोस्टिक IPO का अलॉटमेंट आज

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • सुरक्षा डायग्नोस्टिक IPO का अलॉटमेंट आज
  • 2 रु है GMP
  • 1.27 गुना सब्सक्राइब हुआ IPO

Suraksha Diagnostic Limited IPO Allotment: सुरक्षा डायग्नोस्टिक का IPO सामान्य रहा। इसके आईपीओ को कुल 1.27 गुना सब्सक्राइब किया गया। आईपीओ के बाद आज बुधवार 4 दिसंबर को शेयर अलॉटमेंट फाइनल किया जा सकता है। यदि आपने इसके आईपीओ में आवेदन किया था तो आप रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलॉजीज, एनएसई और बीएसई की वेबसाइटों पर ऑनलाइन अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। बता दें कि इसका प्राइस बैंड 420-441 रु है, जबकि इसका मौजूदा GMP आईपीओ वॉच के अनुसार 2 रु है।

ये भी पढ़ें -

How to check status online on NSE

  • NSE के डायरेक्ट अलॉटमेंट पेज पर जाएँ, जिसका लिंक ये है
  • लॉगिन करें
  • 'सुरक्षा डायग्नोस्टिक लिमिटेड' चुनें
  • पैन कार्ड डिटेल दर्ज करें
  • आईपीओ ऐप्लिकेशन नंबर दर्ज करें
  • 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें

रजिस्ट्रार KFin Technologies की वेबसाइट पर ऐसे करें चेक

  • Kfin Technologies के IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएँ
  • पाँच सर्वर लिंक में से कोई एक चुनें
  • IPO में से 'सुरक्षा डायग्नोस्टिक लिमिटेड' चुनें
  • इनमें से कोई एक दर्ज करें : ऐप्लिकेशन नंबर, पैन या डीपी/क्लाइंट आईडी
  • 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें

BSE पर कैसे चेक करें

  • बीएसई IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएं
  • इश्यू टाइप में ‘इक्विटी’ चुनें
  • लिस्ट से ‘सुरक्षा डायग्नोस्टिक’ चुनें
  • अपना आवेदन नंबर या पैन टाइप करें
  • शेयर अलॉटमेंट स्टेटस देखने के लिए ‘सर्च’ पर क्लिक करें

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ अलॉटमेंट की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article