बिजनेस

Abha Power IPO: 9% प्रीमियम पर हुई आभा पावर एंड स्टील की शुरुआत, लिस्टिंग के बाद 5% टूटा शेयर

Abha Power and Steel IPO Listing: आभा पावर एंड स्टील का शेयर 4 दिसंबर को एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म पर लगभग 9 प्रतिशत प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ। आभा पावर एंड स्टील लिमिटेड का शेयर एनएसई एसएमई पर 81.90 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ, जो 75 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 9.20 प्रतिशत का प्रीमियम है।

Image

9% प्रीमियम पर आभा पावर की लिस्टिंग

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 9% प्रीमियम पर आभा पावर की लिस्टिंग
  • लिस्टिंग के बाद 5% टूटा शेयर
  • 81.90 रु पर हुआ लिस्ट

Abha Power and Steel IPO Listing: आभा पावर एंड स्टील का शेयर 4 दिसंबर को एनएसई इमर्ज प्लेटफॉर्म पर लगभग 9 प्रतिशत प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ। आभा पावर एंड स्टील लिमिटेड का शेयर एनएसई एसएमई पर 81.90 रुपये प्रति शेयर पर लिस्ट हुआ, जो 75 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले 9.20 प्रतिशत का प्रीमियम है। लिस्टिंग से पहले, आभा पावर एंड स्टील लिमिटेड का शेयर अनऑफिशियल मार्केट में 15 रुपये के GMP पर चल रहा था, जो 20 प्रतिशत का प्रीमियम था। मगर उससे ये कम पर लिस्ट हुआ है। 9 फीसदी प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद इसके शेयर में 5 फीसदी की गिरावट आई है। इसका शेयर करीब पौने 11 बजे 4.10 रु या 5.01 फीसदी गिरावट के साथ 77.80 रु पर है।

ये भी पढ़ें -

कितना सब्सक्राइब हुआ आभा पावर का IPO

आभा पावर एंड स्टील का आईपीओ 18 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसमें रिटेल कैटेगरी को 24.93 गुना सब्सक्राइब किया गया। जबकि अन्य आवेदकों की कैटेगरी को 10.07 गुना सब्सक्राइब किया गया।

कितना था प्राइस बैंड

आभा पावर एंड स्टील का आईपीओ 29 नवंबर को बंद हुआ। इसका साइज 38.54 करोड़ रुपये था।

27-29 नवंबर के बीच खोले गए आईपीओ में 31.04 करोड़ रुपये के 41.39 लाख शेयर जारी किए गए और 75 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 7.5 करोड़ रुपये के 10 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए बेचे गए।

IPO फंड से क्या करेगी कंपनी

छत्तीसगढ़ में मौजूद लौह एवं इस्पात उत्पाद निर्माता कंपनी अपने उत्पाद पोर्टफोलियो के विस्तार, वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए बिलासपुर में मैन्युफैक्चरिंग सुविधाओं के आधुनिकीकरण और अपडेशन के लिए आईपीओ फंड का यूज करेगी।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article