बिजनेस

एक साल से सुस्त Sun Pharma ने लगाई 9% की छलांग, अरबों डॉलर की डील से जोश में शेयर

पिछले एक साल से सुस्त पड़े फार्मा दिग्गज Sunpharma Share ने सोमवार को 9% की बड़ी छलांग लगाई है। अरबों डॉलर की डील के बाद शेयर जोश में है। इस डील से ग्लोबल फार्मा इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है।

Image

सन फार्मा में जोरदार तेजी

Sun Pharma Share Price में सोमवार 27 अप्रैल को तगड़ा उछाल देखने को मिला है। पिछले करीब 1 साल से भी ज्यादा समय से यह शेयर सुस्त पड़ा है। लेकिन, $11.75 बिलियन में अमेरिका की दिग्गज फार्मा कंपनी Organon को खरीदने का ऐलान कर सन फार्मा ने ग्लोबल फार्मास्युटिकल सेक्टर में हलचल मचा दी है। इस डील से कंपनी की ग्लोबल मौजूदगी, प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और रेवेन्यू प्रोफाइल में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है, जिस पर बाजार ने भी पॉजिटिव रिएक्शन दिया है।

क्या है सन फार्मा और ऑर्गनॉन की डील?

Sun Pharmaceutical Industries ने अमेरिकी हेल्थकेयर कंपनी Organon & Co को $11.75 अरब (₹1,10,708) में खरीदने का ऐलान किया है। यह ऑल-कैश डील है, जिसमें प्रति शेयर $14 के हिसाब से सभी शेयर खरीदे जाएंगे। दोनों कंपनियों के बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी है और अब रेगुलेटरी अप्रूवल के बाद 2027 की शुरुआत तक डील पूरी होने की उम्मीद है। इस खबर के बाद शेयर में करीब 7% की तेज उछाल देखने को मिली, जो निवेशकों के भरोसे को दिखाती है।

वूमन हेल्थ और बायोसिमिलर में बड़ा विस्तार

Organon के पास 70 से ज्यादा प्रोडक्ट्स का मजबूत पोर्टफोलियो है, जो 140 देशों में मौजूद है। खास बात यह है कि कंपनी महिला स्वास्थ्य और बायोसिमिलर जैसे तेजी से बढ़ते सेगमेंट में मजबूत पकड़ रखती है। इस अधिग्रहण के बाद Sun Pharma का Innovative Medicines बिजनेस 20% से बढ़कर करीब 27% तक पहुंच सकता है, जिससे कंपनी का रेवेन्यू मिक्स ज्यादा प्रीमियम और हाई-मार्जिन सेगमेंट की ओर शिफ्ट होगा।

$350 मिलियन सिनर्जी, रेवेन्यू में बड़ा उछाल

डील से अगले 2 से 4 साल में $350 मिलियन से ज्यादा की सिनर्जी मिलने का अनुमान है। दोनों कंपनियों का संयुक्त रेवेन्यू करीब $12.4 बिलियन तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही Sun Pharma वैश्विक स्तर पर टॉप 25 फार्मा कंपनियों में शामिल हो सकती है और बायोसिमिलर स्पेस में सातवीं सबसे बड़ी कंपनी बनने की दिशा में बढ़ेगी।

इतिहास की बड़ी डील्स में शामिल

यह अधिग्रहण भारत की सबसे बड़ी विदेशी डील्स में से एक माना जा रहा है। इससे पहले Tata Steel-Corus और Bharti Airtel-Zain जैसी डील्स ने सुर्खियां बटोरी थीं। Sun Pharma खुद भी पहले Ranbaxy और Taro जैसी बड़ी कंपनियों का अधिग्रहण कर चुकी है, लेकिन यह डील स्केल और स्ट्रैटेजिक इम्पैक्ट के लिहाज से सबसे अहम मानी जा रही है।

शेयर पर असर और आगे की राह

Sun Pharma का शेयर 1,733 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है और खबर के बाद इसमें मजबूत तेजी आई है। पिछले 5 साल में शेयर ने 160% से ज्यादा रिटर्न दिया है, जबकि ऑल टाइम रिटर्न 76,000% से ऊपर है। हालांकि 1 साल में हल्की गिरावट दिखती है, लेकिन इस डील के बाद लॉन्ग टर्म ग्रोथ की संभावनाएं और मजबूत हो सकती हैं।

डिस्क्लेमर: TIMES NOW नवभारत किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ या कमोडिटी में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article