बिजनेस

Stock Market Today: शेयर बाजार में हफ्ते की मजबूत शुरुआत, रेपो रेट में कटौती से रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा बैंक निफ्टी

Stock Market Open Today: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला है। सेंसेक्स 82188.99 अंकों के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 82,574.55 पर खुलने के बाद करीब पौने 10 बजे 301.52 अंक या 0.37 फीसदी की मजबूती के साथ 82,490.51 पर है।

Image

शेयर बाजार में तेजी

Photo : iStock

Stock Market Open Today: कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला है। सेंसेक्स 82188.99 अंकों के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 82,574.55 पर खुलने के बाद करीब पौने 10 बजे 301.52 अंक या 0.37 फीसदी की मजबूती के साथ 82,490.51 पर है। वहीं निफ्टी 25003.05 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 25,160.10 पर खुलने के बाद 90.10 अंक या 0.36 फीसदी की मजबूती के साथ 25,093.15 पर है। निफ्टी बैंक 273.35 अंक या 0.48 प्रतिशत बढ़कर 56,851.75 पर था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 395.65 अंक या 0.67 प्रतिशत बढ़कर 59,405.95 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 129.45 अंक या 0.70 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,711.90 पर था।

विश्लेषकों के अनुसार, पिछले सप्ताह आरबीआई द्वारा की गई मौद्रिक पहल से बाजार में निकट भविष्य में उत्साह बना रहेगा। हालांकि, यह रैली को बनाए रखने के लिए काफी नहीं हो सकता है। सबसे अधिक महत्वपूर्ण आय वृद्धि का रुझान होगा।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वीके विजयकुमार ने कहा, "चौथी तिमाही के नतीजे मिडकैप के लिए बेहतर आय वृद्धि का संकेत देते हैं।"

ये भी पढ़ें -

किन शेयरो में है मजबूती

इस बीच, सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और इंफोसिस टॉप गेनर्स रहे। जबकि, टाइटन, टाटा स्टील और इटरनल टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल थे।

बाजार के जानकारों ने कहा, "सकारात्मक शुरुआत के बाद, निफ्टी को 25,000 और इससे पहले 24,900 और 24,800 पर समर्थन मिल सकता है। विशेषज्ञों ने कहा कि ऊपरी स्तर पर, 25,100 तत्काल प्रतिरोध हो सकता है, उसके बाद 25,200 और 25,300 तत्काल प्रतिरोध हो सकते हैं।

क्या है एक्सपर्ट्स की सलाह

चॉइस ब्रोकिंग के हार्दिक मटालिया ने कहा कि मौजूदा बाजार की गतिशीलता और वैश्विक अनिश्चितताओं को देखते हुए, ट्रेडर्स को अनुशासित दृष्टिकोण बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

उन्होंने कहा, "लार्ज ओवरनाइट पॉजिशन लेने से बचने की जरूरत है। इसके बजाय स्ट्रिक्ट स्टॉप-लॉस और मजबूत जोखिम प्रबंधन से समर्थित शॉर्ट-टर्म ट्रेडिंग अवसरों पर ध्यान केंद्रित करना समझदारी है।"

FII का रुख कैसा है

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 6 जून को 1,009.71 करोड़ रुपए की इक्विटी खरीदी, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 14वें दिन भी अपनी खरीदारी को बरकरार रखते हुए उसी दिन 9,342.48 करोड़ रुपए की इक्विटी खरीदी।

एशियाई बाजारों में हांगकांग, बैंकॉक, चीन, सोल और जापान हरे निशान में कारोबार कर रहे थे।

अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबारी सत्र में डाउ जोंस 443.13 अंक यानी 1.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ 42,762.87 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 61.06 अंक यानी 1.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,000.36 पर बंद हुआ और नैस्डैक 231.51 अंक यानी 1.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,529.95 पर बंद हुआ। (इनपुट - आईएएनएस)

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article